herzindagi
Does premature gray hair go away

White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

हेयर फॉल और समय से पहले सफेद हो रहे बालों को कम करने के लिए, आपको डाइट में बदलाव करने चाहिए। घी में एक्सपर्ट की बताई 4 चीजों को मिलाकर खाने से, आपको सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 11:27 IST

White Hair: आगर आपके बाल भी समय से पहसे सफेद हो रहे हैं, तो आपको महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर नहीं, बल्कि डाइट पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी, खान-पान का सही न होना, स्ट्रेस, हार्मोनलल इंबैलेंस और भी  कई कारणों से बाल, समय से पहले सफेद होने लगते हैं। लोग अक्सर हेयर फॉल या सफेद बालों के लिए, हेयर केयर प्रोडक्ट्स में बदलाव करते हैं। लेकिन, असल में इसके लिए सबसे पहले डाइट में बदलाव करने चाहिए।  प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल की कमी, बालों के झड़ने की वजह बन सकती है। कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करने से, बालों को समय से पहले सफेद होने से रोका जा सकता है और बालों का झड़ना भी कम किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घी में मिलाकर खाने से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है और ग्रे हेयर को भी काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

सफेद बालों को कम करने के लिए घी मे मिलाकर खाएं ये 4 चीजें

ghee for white hair

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, सफेद  बालों को कम करने या रोकने के लिए, आपको इन 4 चीजों को घी में मिलाकर खाना चाहिए।
  • आंवला, करी पत्ते, भृंगराज और ब्राह्मी को घी में मिलाकर खाना है।
  • इसे एक चम्मच घी में मिलाकर, सोते समय या सुबह खाली पेट खाएं।
  • आंवले में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं। 
  • यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, उन्हें झड़ने से रोकता है और सफेद होने से भी बचाता है।
  • आंवले में मौजूद न्यूट्रिएंट्स, बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

amla juice for white hair

  • भृंगराज में आयरन, विटामिन ई, विटामिन डी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये बालों का समय से पहले सफेद होना रोकता है।
  • बालों को हेल्दी रखने में भी यह मदद करता है।
  •  एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर, ब्राह्मी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • ब्राह्मी, स्कैल्प को आराम देती है और स्ट्रेस को भी कम करती है। स्ट्रेस, बालों के झड़ने का मुख्य कारण है।
  • करी पत्ते में प्रोटीन, विटामिन बी6, और बीटा कैरोटीन होता है। ये बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, डैंड्रफ कम होता है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, यह मिश्रण स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करता है और हेयरग्रोथ को बढ़ाता है।
  • बालों का झड़ना कम करने, बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने और ग्रे हेयर को रिवर्स करने में यह कारगर है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह हेयर मास्क

 

रोज सोते समय घी में इन 4 चीजों को मिलाकर खाने से उम्र से पहले हो रहे सफेद बाल कम हो सकते हैं।। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह भी पढ़ें- इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल नहीं होंगे जल्दी सफेद

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।