Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है यह साग

पालक एक बेहतरीन हरी पत्तेदार सब्जी है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको पालक का साग खाने से फायदा हो सकता है।
Updated:- 2024-12-09, 16:36 IST
image

पालक ना सिर्फ एक स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिकता से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी है। इसके कई फायदे हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है,इस वजह से जिन लोगों को खून की कमी होती है उन्हें पालक खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहां तक सीमित नहीं है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो पालक आपके बेहद काम आ सकता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं कैसे हाई बीपी से पीड़ित लोगों के लिए पालक फायदेमंद साबित हो सकता है।

हाई बीपी में कैसे फायदेमंद है पालक?

Nitrate Rich Foods

एक्सपर्ट बताती हैं कि पालक में नाइट्रेट्स की मात्रा होती है,जब नाइट्रेट शरीर में जाते हैं तो यह नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करते हैं इससे रक्त संचार में सुधार होता है और रक्तचाप में कमी आती है।

इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट का भी खजाना होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं,जो रक्तचाप में सुधार करते हैं।

इसके साथ ही इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। पोटेशियम वासोडिलेटर होता है जो रक्त वाहिकाओं की मांसपेशियों को आराम देता है,जिससे रक्त चाप पर पॉजिटिव असर पड़ता है।इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-खाएं ये 5 फूड्स, मौसमी एलर्जी नहीं करेगी परेशान

कैसे करें पालक का सेवन?

bp (2)

  • पालक का सलाद
  • सूप
  • स्मूदी
  • सब्जी

यह भी पढ़ें-पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।