Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

एक नहीं बल्कि कई फायदों के लिए जाने जाते हैं सोडियम युक्त फूड्स, करें डाइट में शामिल

इस लेख में सोडियम युक्त फूड्स के फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।
Updated:- 2021-07-30, 14:14 IST
health benefits sodium rich foods

एक हेल्दी शरीर को समय-समय पर एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं। इससे एक नहीं बल्कि कई समस्याओं को दूर रखने में भी काफी मदद मिल सकती है। जैसे-विटामिन-इ, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन-सी आदि पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं, ठीक वैसे ही समय-समय पर सोडियम युक्त फूड्स भी शरीर के लिए बहुत ज़रूरत होती हैं। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, तो एक नहीं बल्कि कई परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए सोडियम युक्त फूड्स का सेवन करना बहुत ज़रूरी होता है।

अगर आप सोडियम युक्त फूड्स के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में कुछ बेहतरीन फायदों को जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में सोडियम युक्त फूड्स को शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

गले की समस्या के लिए बेस्ट

know sodium rich foods health benefits

आज के समय में गले में खराश की समस्याहोना आम बात है। पल में गर्मी और पल से बरसात का होना भी कारण हो सकते हैं। ऐसे में सोडियम युक्त फूड्स इस परेशानी में आपकी मदद कर सकते हैं। शायद आपको मालूम होगा कि गले में दर्द और खराश की परेशानी को दूर करने के लिए हल्का गर्म पानी और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि नमक एक सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ है। इसके इस्तेमाल से सूजन और दर्द आदि परेशानी से भी आपको राहत मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं विटामिन-B1 युक्त फूड्स, जानिए फायदे

पाचन के लिए बेस्ट होते हैं

about health benefits sodium rich foods

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल हर कोई पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहता है। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं। अधिक फ़ास्ट फूड्स या फिर तला हुआ भोजन आदि करने से गैस, कब्ज आदि को समस्या होती रहती है। ऐसे में सोडियम युक्त फूड्स पाचन क्रिया को ठीक रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, सोडियम युक्त फूड्स में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार कर सकते हैं।

त्वचा के लिए होते हैं बेस्ट

sodium foods benefits

अन्य मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात के दिनों में त्वचा संबंधी समस्या अधिक देखी जाती है। दाग-धब्बों के अलावा खुजली आदि समस्याओं से महिलाएं कुछ अधिक भी परेशान रहती हैं। ऐसे में सोडियम युक्त फूड्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सोडियम फूड्स मृत कोशिकाओं यानी डेड टिश्यू को हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। फूड्स में मौजूद क्लींजिग गुण त्वचा से गंदगी को हटाने में भी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है अदरक का तेल, आप भी जानें

सोडियम युक्तस खाद्य पदार्थों के नाम

sodium foods health benefits

वैसे तो सोडियम युक्त फूड्स के नाम की लिस्ट बहुत बड़ी हो सकती है। लेकिन, हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं। जैसे-टेबल साल्ट, आचार, सोया सॉस, अजवाइन, जैतून, काला नमक आदि। आपको बता दें कि इन फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई रूप से आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

नोट- यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@images.lifealth.com,basket.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।