Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं विटामिन-B1 युक्त फूड्स, जानिए फायदे

जिस तरह से शरीर को अन्य पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं ठीक उसकी तरह हेल्थ को बेहतर रखने के लिए विटामिन-B1 युक्त फूड की भी ज़रूरत होती है।
Updated:- 2021-07-29, 16:55 IST
health benefits of vitamin b foods

किसी भी मौसम या समय में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं। जैसे-विटामिन-ई, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, विटामिन-सी आदि की ज़रूरत होती हैं ठीक वैसे ही शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन-बी1 की आवश्यता होती है। विटामिन-बी1 युक्त फूड्स के सेवन से एक नहीं बल्कि कई परेशानियां अपने आप दूर रहती हैं। ये फूड्स पाचन संबंधी परेशानी से लेकर त्वचा की परेशानी तक को दूर करने में हेल्प कर सकते हैं।

अगर आप विटामिन-बी1 रहित फूड्स के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। इन फायदों को जानने के बाद यक़ीनन आप भी अपनी डाइट में विटामिन-बी1 युक्त फूड्स को शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

पाचन संबंधी समस्या से रखते हैं दूर

vitamin b foods

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल हर कोई पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहता है। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं। अधिक फ़ास्ट फ़ूड या फिर तला हुआ भोजन करना आदि कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहती हैं, तो विटामिन-बी1 युक्त फूड्स आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भूख की कमी को भी शांत करने में हेल्प कर सकते हैं। गैस की परेशानी में भी ये फूड्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है अदरक का तेल, आप भी जानें

आंखों के लिए हैं बेस्ट

vitamin b foods benefits for eyes

अन्य मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात के मौसम में आंखों में खुजली और ड्राई आई आदि की समस्या होती रहती है। ऐसे में आंखों की इस समस्याओं में विटामिन-बी1 युक्त फूड्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से आंखों के सूखेपन की समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर आप आंखों के दर्द से परेशान रहती हैं, तो विटामिन-बी1 फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं।

विटामिन-बी1 फूड्स एंटी एजिंग से होते हैं भरपूर

vitamin b foods benefits

जी हां, ऐसे कई विटामिन-बी1 फूड्स हैं जो एंटी एजिंग से भरपूर होते हैं। ऐसे में ये एंटी एजिंग फूड्स आपकी त्वचा से झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये फूड्स त्वचा की लालिमा में भी सुधार करने में मदद कर सकते हैं। विटामिन-बी1 युक्त फूड्स बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा उर्जा बढ़ाने में मदद और तनाव को दूर करने में भी हेल्प मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:आइए जानते हैं पलाश फूल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में

विटामिन-बी1 खाद्य पदार्थों के नाम

know vitamin b foods health benefits

वैसे तो विटामिन-बी1 खाद्य पदार्थों के नाम की लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है लेकिन, हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आसानी से बाज़ार में मिल जाती हैं। जैसे- रोटी, चावल, फलियां, नट्स, केला, सेव, मटर आदि चीजों को आप डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा नॉनवेज में आप अंडा को भी शामिल कर सकती हैं। हालांकि, विटामिन-बी1 फूड्स के अन्य बेहतरीन फायदों के लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks,freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।