Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में मां की सेहत का खास ख्याल रखेंगे ये भीगे Superfoods

Mother’s Day Special: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए भीगे फूड्स बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आइए आर्टिकल के माध्‍यम से डाइटिशियन से जानते हैं कि कौन-से भीगे सुपरफूड्स वजन, हार्मोन और गट हेल्थ को बेहतर रख सकते हैं।
Updated:- 2026-05-08, 11:35 IST
soaked superfoods for healthy ageing in mothers

आजकल 40 की उम्र के बाद महिलाओं में वजन बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन, थकान, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। ऐसे में सिर्फ डाइटिंग या एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही मॉर्निंग रूटीन भी बेहद जरूरी होता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाने से शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है और इनका असर भी बेहतर होता है।

यह कोई सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि साइंस बेस्ड हेल्दी आदत है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। खासकर 40+ महिलाओं के लिए ये भीगे फूड्स वजन कंट्रोल, हार्मोन बैलेंस और गट हेल्थ को बेहतर रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। इस मदर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें रातभर पानी में भिगोकर खाने से बढ़ती उम्र में भी आपकी मां अपनी सेहत का ख्‍याल रख सकती हैं। इन फूड्स के बारे में हमें डाइटिशियन शीयम के मल्‍होत्रा बता रही हैं। वह पंजाब के पटियाला में एक जानी-मानी वेलनेस कंसल्टेंट और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हैं

चिया सीड्स

रातभर पानी में भीगे चिया सीड्स जेल जैसी बनावट ले लेते हैं। इनमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और क्रेविंग्स कंट्रोल रहती हैं। यह डाइजेशन को बेहतर बनाकर कब्ज की समस्या को भी कम कर सकते हैं। एक गिलास पानी में रातभर एक चम्‍मच चिया सीड्स भिगो दें। सुबह नींबू या फलों के साथ लें।

Chia seeds superfoods for healthy ageing

काली किशमिश

काली किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसे रातभर भिगोकर खाने से शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता है। यह कमजोरी, थकान और लो हीमोग्लोबिन जैसी समस्याओं में मदद करती है। इसे महिलाओं में हार्मोनल कमजोरी और एनर्जी की कमी को दूर करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रातभर 5-7 किशमिश भिगो दें। सुबह किशमिश खाएं और पानी को भी पी लें।

अखरोट

भीगे हुए अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह शरीर में सूजन कम करने, दिमाग को हेल्दी रखने और हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए यह दिल और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रातभर पानी में 1-2 अखरोट भिगोकर सुबह खाएं।

walnuts superfoods for healthy ageing

बादाम

बादाम में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने, मेटाबॉलिज्म बेहतर करने और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखते हैं। साथ ही ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। रातभर भिगोने से इसका छिलका आसानी से उतर जाता है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। सुबह 4-5 भीगे बादाम खाली पेट खाएं।

मेथी दाना

मेथी दाना ब्लड शुगर कंट्रोल और पेट की सूजन कम करता है। महिलाओं में PCOS और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट भीगा मेथी दाना खाने से पाचन बेहतर हो सकता है। रात को एक कटोरी पानी में 1/2 चम्‍मच मेथी दाना भिगो दें। सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और पानी को भी पी लें।

fenugreek superfoods for healthy ageing

कुल्थी दाल और फॉक्सटेल मिलेट चीला

अगर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहती हैं तो रातभर भिगोई हुई कुल्थी दाल और फॉक्सटेल मिलेट से बना चीला अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही यह गट फ्रेंडली भी माना जाता है।

आखिर क्यों जरूरी है इन चीजों को भिगोना?

रातभर भिगोने से कई फूड्स में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। इससे डाइजेशन आसान होता है और शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें- Mother's Day 2026: 60 की उम्र में भी हेल्दी रहेंगी मां, बस डाइट में करें ये बदलाव

मॉर्निंग रूटीन कैसे रखें?

इन चीजों को रात में भिगो दें और सुबह खाली पेट या हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ खाएं। ध्यान रखें कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। सही मात्रा और नियमितता ही असली फायदा देती है।

छोटी-छोटी हेल्दी आदतें रोज अपनाने से वजन कंट्रोल रखने, हार्मोन बैलेंस करने और गट हेल्थ सुधारने में मदद मिलती है। हालांकि, ये सभी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो इसे खाने से पहले एक बार एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- इन 3 सुपरफूड्स में छुपा है सेहत का सीक्रेट, महिलाएं रोज खाएं और खुद को फिट बनाएं

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।