इन 3 सुपरफूड्स में छुपा है सेहत का सीक्रेट, महिलाएं रोज खाएं और खुद को फिट बनाएं

खान-पान सिर्फ हमारे शरीर को ताकत नहीं देता है, बल्कि सही डाइट हेल्दी रहने में भी मदद करती है। जब हमारी डाइट सही नहीं होती है, तो इसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। गलत खान-पान जहां शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है, वहीं हेल्दी डाइट से शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। महिलाएं अक्सर घर और बाहर की जिम्मेदारियों में उलझकर अपनी डाइट पर खास ध्यान नहीं दे पाती हैं, लेकिन असल में यह सही नहीं है। महिलाओं के शरीर में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, ऐसे में उनके लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें महिलाओं को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
बेरीज

महिलाओं को बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ये महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। असल में बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये न केवल यूटीआई से बचाव करती हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं। इनसे वजन कम करने में मदद मिलती है और ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। बेरीज हार्ट को हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करती हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद महिलाओं को इन्हें डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
रागी

महिलाओं के शरीर में खून की कमी काफी आम है और अक्सर महिलाएं कमजोरी महसूस होने की भी शिकायत करती हैं। ऐसे में रागी का सेवन बेहद फायदेमंद है। रागी एक सुपरफूड है, जो कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है, एनीमिया दूर होता है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। ये हड्डियों और मसल्स के लिए भी बहुत अच्छा है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने का भी काम करता है। जिन महिलाओं को हेयरफॉल की समस्या है, उनके लिए भी रागी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- Mother's Day 2026: 60 की उम्र में भी हेल्दी रहेंगी मां, बस डाइट में करें ये बदलाव
खजूर

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को रोजाना खजूर जरूर खाने चाहिए। एक दिन में 2-3 खजूर खाना फायदेमदं रहेगा। इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे खून की कमी दूर होती है, डाइजेशन में सुधार होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। खजूर का सेवन पीरियड्स संबंधी दिक्कतों को भी दूर करता है। ये डाइजेशन में भी सुधार करता है। आप खजूर को दूध के साथ भी ले सकती हैं। खजूर प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज में भी फायदेमंद होता है।
नोट- यूं भी ये सभी चीजें फायदेमंद होती हैं, लेकिन किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- थाली में छिपा खतरा: कहीं ये फूड कॉम्बिनेशन लेने से तो नहीं बिगड़ रही आपकी सेहत
एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को इन सुपरफूड्स को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।