Mother's Day 2026: 60 की उम्र में भी हेल्दी रहेंगी मां, बस डाइट में करें ये बदलाव

मदर्स डे बस आने ही वाला है। इस साल 10 मई को यह खास दिन है, जब हम सभी अपनी मां को खास महसूस करवाने के लिए उन्हें तोहफे देते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और खुद को खुशकिस्मत मानते हैं। बेशक तोहफे देना प्यार जताने का एक खूबसरत तरीका है और ऐसा करना जरूरी भी होता है, लेकिन बढ़ती उम्र के बीच इन तोहफों के कहीं ज्यादा आपकी मां को आपके वक्त और अच्छी सेहत की जरूरत है। अच्छी सेहत के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। खासकर अगर आपकी मां की उम्र 60 पार हो गई है या इसके आस-पास है, तो आपको उनकी डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए, ताकि वो सेहतमंद रहें और एक लंबी उम्र जी पाएं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
60 की उम्र में भी मां को हेल्दी रखने के लिए डाइट में करें ये बदलाव

- 60 की उम्र के बाद कई बार पाचन धीमा होने लगता है। ऐसे में हेल्दी और सुपाच्य डाइट बहुत जरूरी है। डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इस उम्र में डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए ताकि कब्ज न हो।
- ओट्स, दलिया, सेब, केला और हरी सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं। इस उम्र में साबुत अनाज को पचाने में मुश्किल हो सकती है, ऐसे में इसे अवॉइड करें।
- इस समय पर बहुत हैवी मील्स लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से इनडाइजेशन हो सकता है। ऐसे में हैवी मील्स न लें और एक साथ बहुत अधिक खाना न खाएं।
- डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। यह शरीर को ताकत देने के लिए बहुत जरूरी है। दाल, दही, पनीर और दूध जरूर लें। उम्र के साथ मसल्स कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में प्रोटीन रिच डाइट बहुत जरूरी है। इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।
- अगर आपकी मां की उम्र 60 या इसके आस-पास है, तो विटामिन-डी और कैल्शियम रिच फूड्स लें। दूध, दही, तिल, बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं।

60 की उम्र में काफी महिलाएं हाई बीपी और डायबिटीज से भी परेशान रहती हैं। ऐसे में नमक और चीनी का सेवन कम से कम करें। अपनी मां को पैकेट स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रखें।
डिहाइड्रेशन भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में मां को 7-8 गिलास पानी जरूर पिलाएं। इसके अलावा, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और जूस जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
फल और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। बेरीज, टमाटर, गाजर, पालक जैसी चीजें इम्युनिटी बढ़ाती हैं। अपनी मां की डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करवाएं।
यह भी पढ़ें- मां की सेहत का रखें ख्याल, 55 के बाद डाइट में शामिल करवाएं ये चीजें
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी मां की उम्र 60 के आस-पास या इससे ज्यादा है, तो डाइट में इन बदलावों के जरिए आपको उनका ध्यान रखना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।