ये 8 Superfoods हर रोज खाएंगी तो दिखेंगी Slim और Fit

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में महिलाएं ऑफिस, घर, परिवार और खुद की जिम्मेदारियों के चलते मल्टीटास्किंग करती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। आयरन की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। जी हां, हम 'सुपरफूड्स' के बारे में बात कर रहे हैं। ये फूड्स कम मात्रा में भी ज्यादा न्यूट्रिशन देते हैं। आइए आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से सुपरफूड्स हर महिला की डेली डाइट का हिस्सा होने चाहिए और इनके फायदे क्या हैं? इसके बारे में हमें एस्पेरर न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड की पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अनामिका वाधेरा बता रही हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, बथुआ, सरसों जैसी सब्जियां महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इनमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

क्यों जरूरी है?
महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) बहुत आम है, खासकर पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान।
फायदे
- हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मददगार
- हड्डियों को बनाती हैं मजबूत
- हार्मोनल हेल्थ को करती हैं सपोर्ट
- स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
बेरीज
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं।
क्यों जरूरी है?
ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं, जो एजिंग और कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
फायदे
- स्किन को बनाती हैं यंग और ग्लोइंग
- इम्यून सिस्टम को करती हैं मजबूत
- मेमोरी और ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छी
- पीरियड्स के दौरान सूजन करती हैं कम
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, काजू, चिया सीड्स, अलसी (फ्लैक्ससीड्स) महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं।

क्यों जरूरी है?
इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हार्मोनल बैलेंस के लिए जरूरी हैं।
फायदे
- हार्ट हेल्थ करते हैं बेहतर
- पीसीओएस (PCOS) जैसी समस्याओं में मददगार
- बालों को बनाते हैं मजबूत
- स्किन को रखते हैं मॉइस्चराइज
दही
दही प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है, जो पेट की सेहत के लिए जरूरी है।
क्यों जरूरी है?
अच्छी गट हेल्थ सीधे आपकी इम्यूनिटी और स्किन से जुड़ी होती है।
फायदे
- पाचन तंत्र करता है मजबूत
- पेट की समस्याओं को करता है दूर
- वजन करता है कंट्रोल
- योनि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
ओट्स
ओट्स फाइबर (बीटा-ग्लूकन) और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

क्यों जरूरी है?
ये ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।
फायदे
- वजन घटाने में मददगार
- कोलेस्ट्रॉल करता है कम
- दिल की सेहत के लिए अच्छा
- पीरियड्स के दौरान देता है एनर्जी
लहसुन
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
क्यों जरूरी है?
यह शरीर को इंफेक्शन से बचाने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है।
फायदे
- बढ़ाता है इम्यूनिटी
- सुधारता है हार्ट हेल्थ
- पीरियड्स के दर्द में देता है राहत
हल्दी
हल्दी भारतीय रसोई का सुपरफूड है, जिसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है।

क्यों जरूरी है?
यह सूजन को कम करती है और शरीर को डिटॉक्स करती है।
फायदे
- स्किन का बढ़ाती है ग्लो
- इम्यूनिटी करती है मजबूत
- पीरियड्स के दर्द में राहत
- जॉइंट पेन में फायदेमंद
दालें और बीन्स
मूंग, मसूर, चना, राजमा आदि प्रोटीन और आयरन के अच्छे स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें- थमेगा बुढ़ापा, भागेगा दर्द! 50 के बाद मां को बीमारियों से बचाना है तो खिलाएं ये 4 Superfoods
क्यों जरूरी है?
ये सभी दालें और बीन्स शाकाहारी महिलाओं के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं।
फायदे
- बढ़ाते हैं मसल्स स्ट्रेंथ
- बनाए रखते हैं एनर्जी लेवल
- प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
यह भी पढ़ें- उम्र थम जाएगी और चेहरा चमकेगा, बस इन 5 में से 2 चीजें ऐसे खाएं
आप भी इन 8 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करके कमजोरी, एनीमिया और थकान को दूर करके हेल्दी रह सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।