Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

हीट एग्जॉशन को कम करने के लिए पिएं ये 4 चीजें

गर्मियों में ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण हीट एग्जॉशन की दिक्कत होने लगती है। इसके चलते चक्कर,थकान, उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे निपटने के लिए आप इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-05-28, 15:48 IST
image

गर्मी का मौसम बड़ा मुसीबतों से भरा होता है। अपने साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है, इनमें से सबसे आम है हीट एक्जॉशन। दरअसल यह तब होता है, जब हमारा शरीर जरूरत से ज्यादा धूप के संपर्क में आता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इलेक्ट्रोलाइट्स का लॉस हो जाता है। जिससे थकान, चक्कर आना, पसीना और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसे में शरीर को तुरंत हाइड्रेट करना और उसे ट्रैक पर लाना बेहद जरूरी हो जातै है। कुदरत ने हमें कुछ नेचुरल चीजें दी है, जिससे हम अपनी इन दिक्कतों में राहत पा सकते हैं। हीट एग्जॉशन के खतरे को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं। डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

हीट एग्जॉशन कम करने के लिए क्या पिएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

शिकंजी,जिसे नींबू पानी कहा जाता है। यह विटामिन सी, नमक और चीनी का मिश्रण होता है, जो इलेक्ट्रोलाइट्स को मेंटेन करता है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी शिकंजी पिएं। खासकर अगर आप धूप से आए हैं।

गुलाबी जूस जिसे तरबूज का जूस कहा जाता है। इसमें आप पिंक सॉल्ट डालकर पिएं। इसमें 90 फीसदी पानी होता है, जो गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे हीट एग्जॉशन से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें-पेट को रखना है खुश, तो आप भी ट्राई करें जाह्नवी कपूर वाली हेल्दी कर्ड रेसिपी

chaas

छाछ में जीरा पाउडर और गुलाबी नमक डालकर पिएं। यह शरीर की गर्मी को शांत कर पाचन को बेहतर बनाती है। जीरा पाचन में मदद करता है। गुलाबी नमक इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है। आप दोपहर या शाम को नाश्ते में ले सकती हैं।

नारियल पानी को आप कैसे भूल सकते हैं। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो पसीने के जरिए खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की तुरंत भरपाई करते हैं।

बेल के शरबत को भी लिस्ट का हिस्सा बनाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है, तो यह शरीर की गर्मी को शांत करता है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है और साथ ही पाचन भी दुरुस्त होता है।

यह भी पढ़ें-गठिया से परेशान महिलाएं खाएंगी ये 3 सब्जियां तो बढ़ेगा दर्द और अकड़न

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।