पेट को रखना है खुश, तो आप भी ट्राई करें जाह्नवी कपूर वाली हेल्दी कर्ड रेसिपी

गर्मियों में दही खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाकर पेट की सेहत में सुधार हो जाता है। अगर आप भी दही को ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो जानवी कपूर वाला चिल्ली दही तड़का रेसिपी जरूर ट्राई करें। एक्ट्रेस इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनती है और इसके फायदे भी जबरदस्त है। हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं, इसे तैयार कैसे किया जाता है।
चिल्ली दही तड़का कैसे बनाएं
View this post on Instagram
- जीरा- 1 टीस्पून
- राई- 1 टीस्पून
- करी पत्ता- 2 से 4
- हल्दी- एक चुटकी
- सरसों तेल- एक छोटा चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- दही- एक कप
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
विधि
- सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- अब इसमें जीरा, राई डालकर चटकाएं।
- अभ इसमं हरी मिर्च, हींग और करी पत्ता डालें।
- एक कप दही डाल दें। इसमें हल्दी पाउडर एक चुटकी डालें।
- सबसे आखिर में नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।
यह भी पढ़ें-ये 5 तरह के लोगों को नहीं पीना चाहिए ABC जूस, जानें कारण
फायदे

- दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक्स है,जो आंतों की सेहत को सुधारता है। इससे पेट को ठंडक मिलती है।
- इसमें हींग और जीरे का इस्तेमाल होता है,जो गैस और ब्लोटिंग को कम करते हैं।
- इसस गर्मियो में लू लगने का खतरा कम होता है।
- इससे स्किन को भी फायदा होता है।
- इसके अलावा इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुण भी होते हैं।
- रोजाना इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है। कुल मिलाकर आपका पेट खुश रह सकता है।
यह भी पढ़ें-10 बीमारियों को दूर कर सकते हैं ये 10 फल, जरूर करें डाइट में शामिल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।