पत्तों से लेकर जड़ तक, ये हैं सेज सेवन करने के हेल्थ बेनिफिट्स

भोजन या सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किसी सब्जी में धनिया का पत्ता, किसी सब्जी में करी पत्ता तो किसी अन्य सब्जी में मेथी का पत्ता डाला जाता है। इन पत्तों को व्यंजन में डालने से सब्जी, दाल या करी का स्वाद कई गुणा अधिक बढ़ जाता है। कई भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तुलसी के पत्ते का भी इस्तेमाल होता है। ये इसलिए चर्चा कर रहे है कि अन्य मसाले की तरह भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई लोग सेज के पत्तों का भी इस्तेमाल करते हैं। हर्ब्स में सेज के पत्तों को कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज समझता है। कई बार इसे आयुर्वेद में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको सेज के पत्ते के फायदे में बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इसके तेल के फायदे के बारे में भी। तो चलिए जानते हैं।
वजन कम करने के लिए बेस्ट

तला हुआ भोजन और बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल हर कोई बढ़ते वजन से ज़रूर परेशान हैं। वजन कम करने के लिए कोई हरी सब्जी का सेवन कर रहा है, तो कोई फल का, तो कोई नियमित समय पर एक्सरसाइज भी कर रहा है लेकिन, वजन कम नहीं हो रहा है। लेकिन, सेज के पत्तों में मौजूद फाइबर के गुण बढ़ते वजन को बहुत तेजी से कम कर देते हैं। कई लोग इसके पत्ते को चाय में मिलाककर भी सेवन करते हैं। इसके सेवन से भूख भी कम लगती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें सफ़ेद बीन्स के सेहत से जुड़े कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे
गर्मियों में त्वचा के सही

तुलसी और हल्दी आदि के पत्तों की तरह सेज के पत्तों को भी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी समझा जाता है। जिस तरह से हल्दी और तुलसी पत्तों को त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह सेज के पत्तों को भी इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के मौसम में तेज घूप से होने वाली त्वचा की परेशानी को भी आसानी से दूर किया जाता सकता है। इसका इस्तेमाल चाय या सब्जी में डालकर भी सेवन कर सकती हैं।
मुंह और दांतों को रखें सुरक्षित

आजकल बाज़ार में ओरल हेल्थ के लिए तरह-तरह के पेस्ट, माउथवॉश आदि आते रहते हैं। लेकिन, अगर आपका झुकाव आयुर्वेद की तरह है, तो आप सेज के पत्तों से तैयार माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से मुंह और दांतों में मौजूद भी रहते है और बैक्टीरिया को आसानी से दूर किया जा सकता है। सेज के पत्ते और जड़ में बैक्टीरिसाइड पाया जाता है, जो मुंह के साथ दांतों को भी सुरक्षित रखता है।
इसे भी पढ़ें:काली मिर्च ही नहीं बल्कि सफ़ेद मिर्च भी है सेहत के लिए फायदेमंद
सर्दी-खांसी के लिए बेस्ट

सेज से निर्मित तेल कई एंटीबायोटिक गुण से भरपूर होता है। सेज के पत्ते मुंह और दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को दूर तो करते ही है, साथ में इसके सेवन से सर्दी-खांसी में भी राहत मिलता है। कई लोग गले में खराश या खुजली के दौरान गुनगुने पानी में एक से दो बूंद तेल को मिलाकर गलाली करने से आराम मिलाता है। इस पौधे के पत्तों को आप चाय में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मौसमी इंफेक्शन को दूर करने के लिए यह बेस्ट है।
हालांकि, इन फायदों के अलावा अगर आप किसी बीमारी में ग्रसित हैं, तो इसके सेवन से पहले आपको किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.cannonlogistics.com.au,cdn-prod.medicalnewstoday.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।