गर्मियों में आपको ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रखेगा नारियल पानी

हेल्दी रहने के लिए आप क्या करती हैं?
शायद विटामिन की गोलियां खाती हैं?
या नई डाइट ट्रेंड्स अपनाने का जुनून आप पर सवार रहता है।
लेकिन क्या आपने कुदरती की देन इस सस्ती, आसानी से मिलने वाली और कई तरह की हेल्थ फायदों से भरपूर चीज के बारे में कभी सोचा है? शायद नहीं।
और फिर भी, हम हेल्थ के इस गोल्डन नट की अनदेखी कर देती हैं। लेकिन क्यूं? हो सकता है कि किसी भी बड़े सेलिब्रिटी या नूट्रिशनिस्ट ने अभी तक इसका समर्थन नहीं किया है। हालांकि, यह सही हैं कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।
जी हां हम नारियल पानी की बात कर रहे हैं। नारियल पानी बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स की भरमार है। अगर कहा जाये कि नारियल पानी विटामिन और मिनरल का राजा है तो ये गलत नहीं होगा क्योंकि यह आपकी बॉडी की पोषण की सभी जरूरतों को पूरा करता है।
अगर इस गर्मियां खुद को फिट रखना चाहती हैं तो इस सुपर ड्रिंक को अपनी डाइट में जरूर शमिल करें। इस बारे में हमें शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी बता रही हैं।
Read more: आपकी हेल्थ को दुरुस्त रखती हैं ये छोटी मगर काम की बातें
गर्मियों में हाइड्रेटेड रखता है
दस्त, उल्टी या अत्यधिक पसीना आने के कारण नारियल पानी डीहाइड्रेशन और बॉडी में तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। नारियल पानी कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, यह आपके एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में हेल्प करता है। इसके अलावा नारियल पानी एक्सरसाइज के बाद बॉडी को रिहाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
पीएच को बैलेंस करें
गर्मियों के दिनों में इसका सेवन आपके बॉडी के तापमान को नॉर्मल बनाए रखता है और आपको शीतलता देता है। कच्चे नारियल के पानी में पके हुए नारियल पानी की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। डाइटीशियन सिमरन सैनी का कहना हैं कि नारियल पानी बॉडी में एक हेल्दी पीएच को बनाये रखने में मदद करता है। यह एसिडिटी और पेट की जलन के कारण होने वाले पीएच लेवल को बनाए रखने में हेल्प करता है। जिससे यह आपके को पेट को ठंडा रखता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें
जो महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं उन्हें इस जादुई ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो आपको ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में हेल्प करता है।
हैंगओवर का सबसे अच्छा इलाज
नारियल के पानी में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का एक अच्छा स्रोत है जैसे कि राइबोफ़्लिविन, नियासिन, थाइमिन, पाइरोडॉक्सिन और फोलेट्स, और पेट के पीएच बैलेंस को रिस्टोर करने में भी हेल्प करता है, जो पीने के बाद अनकंट्रोल हो जाता है।
वजन घटाना
नारियल पानी वजन घटाने के लिए एक बहुत अच्छा ड्रिंक है। यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इस हल्के और ताजे ड्रिंक में विभिन्न बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं जो कि डाइजेशन और फैट के चयापचय को बढ़ावा देने में हेल्प करते हैं। बॉडी में अतिरिक्त सोडियम शरीर में पानी के वजन को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन नारियल पानी पोटेशियम होता है, जो सोडियम को बाहर करने में हेल्प करता है। नारियल पानी आपकी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में हेल्प करता है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्फीडिंग में अमृत
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्वों की जरूरत न केवल गर्भवती के लिए बल्कि उसके होने वाली बच्चे की हेल्थ के लिए भी जरूरी है। ऐसे में नारियल पानी नेचुरल और पोषण तत्वों से भरपूर ड्रिंक है जो गर्भवती की पोषण से संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को सुधारने और बॉडी में पानी की कमी को दूर करने में भी उपयोगी है।
तो इन गर्मियां खुद को कूल रखने के लिए आप भी नारियल पानी पी सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।