herzindagi
image

रोज सुबह पेट साफ होने में आती है मुश्किल? 21 दिनों तक इस तरह खाएं दही और केला, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

अगर आपका पेट रोज सुबह ठीक से साफ नहीं होता है, टॉयलट में आपको लंबा वक्त बिताना पड़ता है और स्टूल भी हार्ड आता है, तो कच्चे केले और दही को इस तरीके से खाने से आपको आराम मिलेगा। इससे कब्ज दूर होगी और डाइजेशन में भी सुधार होगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 12:05 IST

अगर आपका पेट रोजाना सुबह ठीक से साफ नहीं होता है, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज बेशक एक आम समस्या है। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए, रोज सुबह पेट का सही से साफ होना जरूरी है। कभी-कभार पेट साफ होने में मुश्किल होना आम बात है पर अगर आपका पेट अक्सर सही से साफ नहीं होता है, गैस और एसिडिटी बनी रहती है और स्टूल हार्ड आता है, तो यह सही नहीं है। लंबे समय तक कब्ज रहने की वजह से पाइल्स की दिक्कत भी हो जाती है। खान-पान में बदलाव करने से कब्ज की दिक्कत काफी हद तक दूर हो सकती है। अगर आप डाइटिशियन के बताए तरीके से 21 दिनों तक केला और दही खाएंगी, तो इससे पेट रोजाना सही से साफ होगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेट साफ करने में मदद करेगा दही और केला, 21 दिनों तक ऐसे खाएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • अगर आप पाइल्स और कब्ज से परेशान है, तो इसे नेचुरल तरीके से आपको आराम मिल सकता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट भी आसानी से साफ होता है।
  • केला फाइबर से भरपूर होता है। यह स्टूल को मुलायम करके बाहर निकालने में मदद करता है। इससे बाउल मूवमेंट सही होती है, कब्ज दूर होती है और पाइल्स में आराम मिलता है।
  • सब्जा के बीज एक नेचुरल लैक्सेटिव के तौर पर काम करते हैं। इससे कब्ज में आराम मिलता है और गट हेल्थ में सुधार होता है। यह पेट की गंदगी को साफ करते हैं।
  • दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है, ब्लोटिंग कम होती है और डाइजेशन दुरुस्त होता है। यह पाइल्स के लक्षणों को भी कम करता है।
  • दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया, आंतों के कामकाज को सही करते हैं और पेट को ठंडक देते हैं।
  • सेंधा नमक, शरीर को डिटॉक्स कपता है और बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने में मदद करता है इससे कब्ज दूर होती है।
  • जीरा, डाइजेशन को सुधारने, गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इससे कब्ज दूर होती है, पेट आसानी से साफ होता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • करी पत्ते पाइल्स में आराम देते हैं। इससे आंतो की सफाई होती है और डाइजेशन बेहतर होता है।

 

यह भी पढ़ें- गैस, कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों की छुट्टी कर सकते हैं ये 3 मसाले, जानें इस्तेमाल का तरीका

कब्ज दूर करने के लिए इस तरह करें केले और दही का सेवन

curd for gut health

सामग्री

  • कच्चा केला( स्टीम)- 1 मीडियम साइज
  • सब्जा सीड्स- 1 टीस्पून
  • दही- आधा कप
  • सेंधा नमक- चौथाई टीस्पून
  • भुना हुआ जीरा- चौथाई टीस्पून
  • करी पत्ते- 5-7
  • घी- 1 टीस्पून

विधि

  • 1 मीडियम केले को स्टीम करके मैश करें।
  • 1 टीस्पून बेसिल सीड्स को पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगोएं।
  • आधा कप दही को अच्छे से फेंटकर इसे क्रीमी बनाएं।
  • अब इसमें केले को अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें भीगे हुए केले के बीज, सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा डालें।
  • एक पैन में घी डालें।
  • इसमें करी पत्ते मिलाएं।
  • इसे आपको 21 दिनों तक खाना है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

 

कब्ज दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।