क्या सुबह उठने के बाद भी आपका पेट साफ नहीं होता और पूरा दिन भारीपन, गैस और बेचैनी के साथ गुजरता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। कब्ज आजकल आम समस्या बन चुकी है, जो न सिर्फ डाइजेशन पर बुरा असर डालती है, बल्कि पूरे दिन की एनर्जी और मूड भी खराब कर देती है।
अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का समाधान आपकी रसोई में ही छिपा है। हम अंजीर की बात कर रहे हैं। सूखे अंजीर को सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। यह फल टेस्टी होने के साथ-साथ पेट को साफ करने, कब्ज को दूर करने और डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए बेहद फायदेमंद है। रेगुलर भीगी अंजीर खाने से पेट सुबह नेचुरली साफ होता है और शरीर हल्का और एनर्जी से भरपूर महसूस होता है।
कब्ज को दूर करने के लिए अंजीर कैसे फायदेमंद हो सकती हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? इसके बारे में हमें दिल्ली के पीतमपुरा स्थित होलिस्टिक बॉडी फेमस डाइटिशियन और हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट मोनिका कपूर विस्तार से बता रही हैं।
यूं तो हम सभी अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं, जिनके बारे में बात करने से हम हिचकिचाते हैं। पेट साफ न होना यानी कब्ज इन्हीं में से एक है। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इस समस्या को आप सिर्फ 2 भीगी अंजीर की मदद से कुछ ही दिनों में दूर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सुबह पेट साफ होने में होती है मुश्किल? कब्ज को दूर करने के लिए पिएं इन मसालों का पानी
अंजीर ऐसा फल है, जो सदियों से अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है, खासकर पेट की समस्याओं के लिए। यह नेचुरल ट्रीटमेंट है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के पेट की सफाई करता है। आइए जानते हैं कि अंजीर पेट को साफ करने में कैसे मदद करता है?
अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दोनों तरह के फाइबर पेट के लिए बेहद जरूरी हैं। अघुलनशील फाइबर मल को बढ़ाता है, जिससे आंतों की स्पीड अच्छी होती है। साथ ही, घुलनशील फाइबर पानी को सोखकर मल को नरम बनाता है, जिससे बाहर निकलना आसान हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
अंजीर में कुछ खास एंजाइम और पॉलीफेनोल होते हैं, जो पॉटी को सॉफ्ट बनाते हैं। इसलिए, यह कब्ज की समस्या में असरदार माना जाता है। यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है, लेकिन यह बाजार में मिलने वाले हार्श लैक्सेटिव की तरह पेट को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
जब सूखे अंजीर को पानी में भिगोया जाता है, तब ये पानी को सोख लेती हैं। जब आप इसे खाती हैं, तब यह पानी धीरे-धीरे आंतों में छोड़ती हैं। यह क्रिया नेचुरल "पेट क्लीनर" की तरह काम करती है और आंतों को नम रखती है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है।
अंजीर पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई करता है। यह पेट के लिए सॉफ्ट होता है और जलन या बेचैनी पैदा नहीं करता है।
इसे जरूर पढ़ें: कब्ज से मल टाइट हो गया है? पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, टॉयलेट सीट पर बैठते ही पेट हो जाएगा साफ
अगर आपका पेट भी सुबह साफ नहीं होता है, तो कब्ज को दूर करने के लिए 1 बार भीगी अंजीर खाकर जरूर देखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।