Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

पाइल्स के कारण आप भी रहते हैं परेशान? इस घरेलू नुस्खे से मिल सकता है आराम

क्या आप भी पाइल्स के कारण परेशान रहते हैं। एक जगह पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है, तो आप इस दही-केला के घरोलू उपाय को अपना सकते हैं।
Updated:- 2025-03-21, 16:32 IST
image

पाइल्स यानी बवासीर एक आम समस्या है ,जो आजकल खराब जीवनशैली और खानपान के चलते अधिकतर लोगों को हो रहा है। यह समस्या तब होती है,जब पाचन खराब रहता है, आप मल त्याग नहीं कर पाते हैं। इसमें मलाशय की नसें सूज जाती हैं। इसका दर्द बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला होता है। कई बार तो मलाशय से खून भी आने लगता है। अगर आप भी पाइल्स से परेशान रहते हैं, तो सही लाइफस्टाइल, दवाओं के साथ आप एक घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकते हैं, जो की मेरे घर में मेरी बहन अपनाती हैं। इससे उन्हेंं काफी आराम मिलता है। चलिए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।

पाइल्स में आराम पाने के लिए कच्चे केले और दही का नुस्खा अपनाएं

green-banana_74190-4937

पाइल्स में कच्चे केले और दही का नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसका सेवन कैसे करना है और यह तैयार कैसे होता है।

विधि

  • कच्चे केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसे चम्मच की मदद से मैश कर लें।
  • अब एक कटोरी दही लेकर इसमें अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • ऊपर से काला नमक डाल कर मिलाएं।
  • इसे खाली पेट या लंच में खाएं।

यह भी पढ़ें-प्रोटीन की कमी पूरी कर सकता है यह पाउडर, घर पर इस तरह से करें तैयार

कच्चा केला और दही खाने के फायदे

piles treatment at home

  • केला फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को ढीला करता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद पोटेशियम गुदा की सूजन को कम करते हैं।
  • कच्चे केले में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाइल्स के दर्द और जलन को कम कर सकते हैं।
  • दही एक अच्छा प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को हल्दी रखता है और मल त्याग को आसान बनाता है। 
  • इसके अलावा हाइड्रेशन का ध्यान रखें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, तेल मसाले वाले खाने से बचें

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रसोई में मौजूद इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल, 3 महीने में दिख सकता है असर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।