herzindagi
benefits of raw banana

इन पांच समस्याओं का इलाज है कच्चा केला

क्या आपको मालूम है कि हरा केला यानी की कच्चा केला सेहत को कितने लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से कई समस्याओं में फायदा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 14:31 IST

केला सबसे स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपकी हेल्थ को फायदा पहुंचे, आमतौर पर लोग पके हुए केले का सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि पके हुए केले से ज्यादा कच्चा केला फायदेमंद होता है। जानते हैं कच्चे केले खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रिया पालान जानकारी दे रही हैं।

कच्चे केले खाने के फायदे

gut health raw banana

  • कच्चे केले का सेवन करने से गट हेल्थ को काफी फायदा पहुंचता है। कच्चा केला आंत के बैक्टीरिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं, इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च होता है। यह पाचन तंत्र में आंत के अनुकूल रोगाणुओं को विकास के करने में मदद करता है जिससे खाना आसानी से पचता है। इससे कब्ज, एसिडिटी,ब्लोटिंग जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • कच्चे केले आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें पोटेशियम की अधिकता होती है। यह दिल को नियमित रूप से धड़कने में मदद करता है। दरअसल पोटेशियम रक्त वाहिका को आराम से फैलने में मदद करता है, इससे ब्लड का सरकुलेशन सही होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है और इस तरह से यह हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।
  • कच्चे केले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। दरअसल इसमें हाई फाइबर कंटेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-रमजान में रोजा रखना सेहत के लिए भी है फायदेमंद, मिलते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ

raw banana heart health

कच्चा केला डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल इसका ग्लिसमिक इंडेक्स काफी लो होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। वहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो रेसिस्टेंट स्टार्च की तरह काम करता है। इसके कारण ब्लड में ग्लूकोज धीरे रिलीज होता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तब भी आप कच्चे केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं।इसमें फाइबर की मात्रा होती है जिसके कारण आपको लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है।

यह भी पढ़ें-मूड स्विंग से हैं परेशान तो इन फूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।