Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद है रास्पबेरी का सेवन, करें डाइट में शामिल

स्वाद और सेहत से भरपूर रास्पबेरी के फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी इसे डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी। आइए जानते हैं इसके फायदे।
Updated:- 2021-04-20, 14:30 IST
raspberry health benefits tips

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का नाम तो आपने कई बार सुना होगा। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन, क्या आपने कभी रास्पबेरी फल का नाम सुना है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ये फल लाल रंग का होता है। हालांकि, लाल के साथ काले व बैंगनी रंग का भी होता है लेकिन, सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद लाल रंग वाले रास्पबेरी फल को ही समझा जाता है। इस फल को कई लोग रसभरी के नाम से भी जानते हैं। इस फल के सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। विटामिन-सी और कई गुणकारी पोषक तत्वों से भरपूर ये आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे में बारे में।

वजन कम करें

raspberry health benefits inside

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हर दस में से तीन से चार लोग वजन से परेशान रहते हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। फ़ास्ट फ़ूड और तला हुआ भोजन का सेवन करने से अक्सर महिलाएं भी बढ़ते हुए वजन से काफी परेशान रहती है। ऐसे में वजन को तेजी से कम करने के लिए आप रास्पबेरी फल को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापा कम करने के साथ-साथ वजन को भी कंट्रोल करता है। अगर नियमित और संतुलित मात्रा में इस फल का सेवन किया जाए तो फैटी लीवर को भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें:ब्राज़ील नट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स

आंखों के लिए बेस्ट

raspberry health benefits tips inside

गर्मियों के दिनों में आंख आना या फिर आंखों के नीचे जलन होना आम बात है। ऐसे में इसके सेवन से इन परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। अन्य बेरी के साथ-साथ रास्पबेरी फल में फ्लेवोनॉइड और पॉलीफेनोलिक नमक गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखने के साथ-साथ गर्मी से होने वाली समस्या से भी दूर रखते हैं। इसके लिए कई महिलाएं इसके जूस का भी इस्तेमाल करती हैं।

त्वचा के लिए

raspberry health benefits inside

रास्पबेरी फल को त्वचा के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण मुंहासे को दूर करने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फल सूर्य की हानिकारक किरणों से भी आपको सुरक्षित रखता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस फल के सेवन से बढ़ती उम्र के असर को कम भी कम किया जा सकता है। त्वचा के साथ बालों के लिए भी इस फल को बेस्ट माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है अल्फाल्फा का सेवन, जानिए कैसे

पाचन तंत्र को रखें सही

raspberry health benefits inside

गलत खानपान के चलते सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता है बल्कि, पाचन तंत्रपर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पाचन तंत्र को सही रखने के लिए इस फल का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।

इन चार फायदों के अलावा इम्यून पावर बढ़ाने, दिमाग तेज करने आदि फायदों के लिए इस फल का सेवन किया जाता है। हालांकि, अगर आप पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@images.medindia.net,res-3.cloudinary.com,www.mindfood.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।