मेनोपॉज के बाद कमजोरी महसूस होती है? महिलाएं पिएं यह Homemade Protein Shake

क्या मेनोपॉज के बाद आप भी दिनभर सुस्ती और कमजोरी महसूस करती हैं? अब आप महंगे सप्लीमेंट्स को नहीं, बल्कि इस होममेड प्रोटीन शेक को डाइट में शामिल करके शरीर में ताकत और एनर्जी पा सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-08, 19:47 IST
protein rich milkshake for menopausal women

मेनोपॉज के बाद कई महिलाओं को थकान, कमजोरी, एनर्जी की कमी और शरीर में सुस्‍ती जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। मैं भी कुछ समय पहले इसी तरह की परेशानी से जूझ रही थी। दिनभर काम करने के बाद शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती थी और जल्‍दी थकान होने लगती थी। ऐसे में मैंने अपनी डाइट में एक प्रोटीन से भरपूर होममेड मिल्‍कशेक को शामिल किया। इसकी जानकारी मेरी मां ने मुझे दी थी।

यह मेरा पर्सनल एक्‍सपीरियंस है कि इस शेक को अपनी डाइट में शामिल करने के बाद कुछ ही दिनों में मुझे पहले की तुलना में ज्‍यादा एनर्जी महसूस होने लगी। यही वजह है कि मैं इस आसानी से बनने वाले और हेल्‍दी मिल्कशेक के बारे में उन सभी बहनों को बताना चाहती हूं, खासकर उन महिलाओं को जो मेनोपॉज के बाद कमजोरी या थकान महसूस करती हैं। आइए इस प्रोटीन मिल्‍कशेक को बनाने के तरीके के बारे में जानें-

protein rich milkshake for menopausal women

प्रोटीन मिल्कशेक की सामग्री

  • बादाम-5
  • काजू- 2
  • अखरोट- 1
  • अंजीर- 1
  • खजूर- 2
  • किशमिश- 5
  • सूरजमुखी के बीज- 1 चम्मच
  • कद्दू के बीज- 1 चम्मच
  • दूध-1 गिलास

प्रोटीन मिल्कशेक कैसे बनाएं?

  • सभी ड्राई फ्रूट्स और बीजों को रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इन्हें दूध के साथ ब्लेंड करके स्मूथ शेक तैयार कर लें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी इलायची भी मिला सकती हैं।
  • आपका हेल्‍दी प्रोटीन शेक तैयार है।

यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है प्रोटीन रिच फूड, बस लेते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

इस मिल्कशेक में मौजूद पोषक तत्वों के फायदे

almonds for women health

  • बादाम- हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं।
  • काजू- शरीर को एनर्जी देने के साथ शेक को क्रीमी टेक्सचर देते हैं।
  • अखरोट- हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है।
  • अंजीर- फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेशन को सही रखता है।
  • खजूर- नेचुरल मिठास और इंस्टेंट एनर्जी देता है।
  • किशमिश- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
  • सूरजमुखी और कद्दू के बीज- कई जरूरी मिनरल्स और पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर के लिए प्रोटीन पाउडर की कितनी मात्रा है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें

इस प्रोटीन मिल्कशेक को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद चीजों से शरीर को एनर्जी मिलती है, मसल्‍स बनती हैं और महिलाओं की हेल्‍थ बढ़ती उम्र में भी सही रहती है। हालांकि, आपको इस बात का भी ध्‍यान रखना होगा कि कोई भी ड्रिंक अकेले कमजोरी दूर नहीं कर सकती है। आपको बैलेंस डाइट, पर्याप्‍त नींद, रेगुलर एक्‍सरसाइज और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को भी अपनाना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।