शरीर के लिए प्रोटीन पाउडर की कितनी मात्रा है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें

मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर को ताकत प्रदान करने के लिए प्रोटीन एक आवश्यक तत्व है। आजकल लोग प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोत से अधिक सप्लीमेंट्स जैसे प्रोटीन पाउडर पर डिपेंड हो रहे हैं। ऐसे में एक सवाल यह आता है कि क्या प्रोटीन पाउडर मुख्य डाइट की जगह ले सकता है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पूरे दिन में आपको कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए?
Updated:- 2026-05-21, 19:28 IST
image

एक्सपर्ट बताते हैं कि एक आम व्यक्ति को शरीर के वजन और आयु के हिसाब से ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। ऐसे में जिनकी शारीरिक गतिविधायां ज्यादा हैं या जो जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करते हैं उन्हें अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है। वहीं एक आम व्यक्ति प्रतिदिन शरीर के वजन के हिसाब से प्रति किलोग्राम 0.8-1 ग्राम प्रोटीन ले सकता है। अगर आप जिम जाते हैं या फिर एथलीट हैं तो आपको अपने वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 1.2-2.0 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आइए फिटनेस एक्सपर्ट मीनल पाठक से जानें कि आपके शरीर के लिए प्रोटीन की कितनी मात्रा ठीक होती है?

सही मात्रा में लें प्रोटीन पाउडर

इन दिनों फिटनेस और डाइट की वजह से लोग प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन सप्लीमेंट्स ज्यादा मात्रा में लेने लगे हैं। बाडी बिल्डिंग और सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए बाजार में प्रोटीन पाउडर की मांग बढती जा रही है। इन प्रोटीन पाउडर में हाई-प्रोसेस्ड सामग्री होती है, जो आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसकी ज्यादा मात्रा से आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, डायरिया या पेट दर्द। भले ही आपकी फिटनेस के लिए यह पाउडर लाभकारी है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही किडनी संबंधी समस्याएं हैं उन्हें प्रोटीन सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

how much protein is required

क्या ज्यादा प्रोटीन की मात्रा शरीर के लिए नुकसानदेह है?

फिटनेस और वजन नियंत्रित करने के लिए लोग एकदम से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं, जो बाद में जाकर शरीर के लिए नुकसान का कारण बनता है। प्रोटीन पाउडर लेने का एक निश्चित समय होता है और उसकी मात्रा भी निर्धारित होती है। आपको एक्सपर्ट की सलाह के बगैर प्रोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार इसका शरीर पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। यही नहीं, प्रोटीन का स्रोत जितना प्राकृतिक होगा उतना ही शरीर स्वस्थ रहेगा।

यह भी पढ़ें- सही सीक्वेंस में खाने से भी तेजी से कम होता है वजन, जानिए पहले सब्जी, प्रोटीन और कार्ब्स में से क्या लें

किस उम्र में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

protein powder

छोटे बच्चे

9-13 साल के बच्चों को लगभग 34 ग्राम और 14 से 18 साल के बच्चों को 52 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

खिलाड़ी और एथलीट

जो लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं या एथलीट होते हैं उन्हें सामान्य से ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

इन महिलाओं को टिश्यू के विकास के लिए अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जो दैनिक कैलोरी का 10-35 फीसदी या लगभग 70-71 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है प्रोटीन रिच फूड, बस लेते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

प्रोटीन के मुख्य स्रोत क्या हैं?

शाकाहारी- सब्जियों से अधिक दाल और बीजों में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। सभी तरह की दालें जैसे, चना, मूंग, अरहर, तूर आदि और सभी प्रकार की फलियों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन है। सोया उत्पादों में जैसे टोफू, सोया चंक, सोया दूध आदि। इसके अलावा नट्स और बीज जैसे मूंगफली, चिया बीज और बादाम में भरपूर प्रोटीन है।

फिटनेस एक्सपर्ट मीनल पाठक बताती हैं कि जब भी वर्क आउट के बाद आपको थकान महसूस हो या शरीर में दर्द होने लगे तो प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। आज के समय में खाने से बहुत ज्यादा प्रोटीन नहीं मिलता है, इसलिए सप्लीमेंट्स के तौर पर आपको प्रोटीन पाउडर लेने की सलाह दी जाती है। अगर किसी का वजन 80 किलो है तो उसे प्रति किलोग्राम 2 ग्राम के मुताबिक 160 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन सही मात्रा में लेने से मेटाबालिज्म सही रहता है और इससे वजन जल्दी घटता है। हां, पाउडर किन चीजों से बना है, खरीदते समय लेबल की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। आजकल बाजार में प्राकृतिक पाउडर भी उपलब्ध हैं, इस तरह के पाउडर लेते समय आपको इसकी जांच जरूर करनी चाहिए या एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे लेना चाहिए।

अगर आप भी अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करती हैं, तो उम्र और वजन के हिसाब से इसकी सही मात्रा लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा और गलत तरीके से लिए गया प्रोटीन की मात्रा आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

लेखक- सुमन अग्रवाल 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।