लेख को पढ़ने के बाद आप भी अनार की चाय पीना कर देंगे स्टार्ट

ये बात तो लगभग हर कोई जानता है कि अनार एक ऐसा फल है जिसमें कई सारे विटामिन मिलते हैं। फाइबर, विटामिन के, सी, आइरन और पोटेशियम जैसे कई विटामिन्स अनार में होते हैं। इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने और रोगों से लड़ने की भी शक्ति बढ़ाता है। अनार के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। यह आपके स्किन में सुधार भी करता है और चमक भी बरकरार रखता है।
ऐसे कई तरीके हैं जिनमें अनार का सेवन किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है अनार की चाय। शायद आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा हो लेकिन, अनार की चाय शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। आज आपको इस लेख में अनार की चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर ट्राई कर सकती हैं।
1-अनार आइस्ड चाय बनाने की विधि

सामग्री- अनार रस-1 कप, क्रैनबेरी जूस-1 कप, आइस टी पाउडर-1/2 चम्मच, नींबू रस-1/2 चम्मच, पुदीना पत्ता-1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पुदीना पत्ता को उबाल लीजिए।
- अब इसमें नींबू रस,अनार रस और क्रैनबेरी रस को डालिए।
- इसके बाद इसे आइस टी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- अब इस चाय को कप में डालकर एक बेहतरीन चाय की फ्यूजन का आनंद लीजिए।
लो ब्लड प्रेशर और दिल को सुरक्षित रखने में अनार काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर, रक्तचाप को कम करने जैसे कई परेशानियों में भी अनार सहायता करता है। इसका रस शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: एक्सपर्ट से जानें प्याज से वजन कम करने के 3 असरदार तरीके
2-हिबिस्कस अनार चाय

सामग्री-
खुले हिबिस्कस की पत्ती या टी बैग-1, अनार रस-1 कप, ठंडा पानी-1 कप, नींबू स्लाइस-2
विधि-
- सबसे पहले गरम पानी में हिबिस्कस की पत्ती या टी बैग अच्छे से उबाल लीजिए।
- इसके बाद अनार का रस डालें और कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- अब इसे एक कप में निकाले और नींबू के स्लाइस से गार्निश करने के बाद सर्व करें।
- आप चाहें तो इसमें नींबू रस को भी डालकर सर्व कर सकते हैं।
ऐसे ही आनर को सुपर फ़ूड नहीं कहा जाता है। अनार के दानें से लेकर छिलकेऔर पौधें तक में कई पोषण तत्व मिलते हैं। शायद यहीं वजह है कि कई डॉक्टर इसे खाने के लिए बोलते हैं।
3-तुर्की आनर चाय-

सामग्री- अनार का रस-1/2 कप, केसर-1 चुटकी, क्रीम-1 चम्मच, नींबू रस-1/2 चम्मच
विधि-
- पैन में फ्रेश क्रीम को छोड़कर बाकि सभी सामग्री को उबाल लीजिए।
- अब आप क्रीम को डालें और इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह गाढ़ा ना हो जाएं।
- इसके बाद आप एक कप में इसे छान लीजिए।
- अब आप इसे ऊपर से केसर डालिए और तुर्की अनार चाय का मज़ा लीजिए।
अनार सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को भी सही रखता है। इसका सेवन आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है। वजन कम करने में भी इसका रस काफी असरदार होता है।
इसे भी पढ़ें: National Nutrition Week: ब्लड शुगर से आंखों की रोशनी तक सही कर सकती हैं कद्दू की पत्तियां, जानें खाने का तरीका
4- ग्रीन अनार चाय

सामग्री- ग्रीन टी-1, अनार रस- 1 कप, शहद- 1 चम्मच, नींबू रस- 1/2 चम्मच
विधि
- एक पैन में ग्रीन टी को अच्छे से उबाले।
- थोड़ी देर बाद इसमें अनार का रस डालकर अच्छे से उबाल लीजिए।
- अब इसमें शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इसके बाद इसे कप में डालें और सर्व कीजिए।
अनार के साथ इस चाय में मिक्स शहद आपके शरीर को और भी अधिक फायदा पहुंचता है। अनार की चाय की ये रेसिपी आपको एक बार ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। अगर आपको एक अलग फ्यूज़न की चाय पसंद है तो ये आपको ज़रूर पसंद आएगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg.com,caloriecontrol.org)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।