Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

चेहरे पर नजर नहीं आएगा बुढ़ापा, आज ही से डाइट में शामिल करें यह फल

  रोजमर्रा की कुछ आदतें जहां आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। वहीं, अगर आप डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें, तो आप उम्र से कम नजर आ सकती हैं। 
Updated:- 2024-08-27, 14:18 IST
best anti aging foods younger looking skin

उम्र से जवां दिखने के लिए, सही स्किन केयर रूटीन के साथ, हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर त्वचा उम्र से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। कई बार 30 की उम्र के बाद भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। गलत खान-पान, अनियमित रूटीन और अनहेल्दी आदतों की वजह से हमारी सेहत और स्किन पर भी बुरा असर होता है। रोजमर्रा की कुछ आदतें जहां आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। वहीं, अगर आप डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें, तो आप उम्र से कम नजर आ सकती हैं। कई फल और सब्जियों में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाने से चेहरे पर बुढ़ापे के साइन्स देर से नजर आते हैं। इसका इस्तेमाल कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

चेहरे की लटकती झुर्रियों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें पपीता

papaya for anti ageing

  • सेहतमंद रहने और उम्र से कम दिखने में डाइट का अहम रोल है। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर, आप एजिंग के साइन्स को कम कर सकती हैं।
  • पपीता ऐसा ही एक हेल्दी फल है। इसे रोजाना खाने से स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं।
  • पपीते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और इनसे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं।
  • खासकर, महिलाओं को 30 की उम्र के बाद, इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे झुर्रियां कम होंगी और त्वचा में कसाव आएगा।
  • पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है। यह कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे झुर्रियों को कम करने और त्वचा में नमी बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • पपीता एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह एजिंग के साइन्स को धीमा करता है।

यह भी पढ़ें- आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं ये 4 आदतें

papaya for youthful skin

  • पपीते में विटामिन-सी काफी मात्रा में होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां और इंफेक्शन्स दूर रहते हैं।
  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो इसके कारण भी आपको स्किन इंफेक्शन्स परेशान करते हैं। 
  • पपीते में कई ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

 

अगर आप लंबे समय तक जवां बनी रहना चाहती हैं, तो पपीते को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।