बालों का झड़ना हो सकता है कम, डाइट में शामिल करें ये दो चीजें

हेयर फॉल से आप भी परेशान रहती हैं, तो डाइट में एक बार आयरन और विटामिन सी युक्त आहार शामिल करके देखें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-24, 19:14 IST
image

बाल झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुका है। इसके कई कारण होते हैं। जैसे तनाव, हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान और कुछ पोषक तत्वों की कमी। यह सभी कारण बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। महिलाओं को अक्सर सारी कोशिश करने के बाद भी हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। तब इसका कारण शरीर में खून की कमी यानी आयरन डिफिशिएंसी हो सकती है। जी हां, जब शरीर में खून की कमी होती है, तो सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्प बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं, तो यह दो उपाय आपके काम आ सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

हेयर फॉल कम करने के उपाय

एक्सपर्ट के मुताबिक आपको हेयर फॉल की समस्या में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए मोरिंगा को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो बालों की जड़ों में ऑक्सीजन पहुंचाता है।

hair-fall-solution-1750382913507

वहीं इसमें मौजूद जिंक बालों की ग्रोथ में मदद करता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है। इसमें विटामिन ए रहता है जो सीबम प्रोडक्शन को रेगुलेट करताहै,जिससे स्कैल्प मॉइश्चराइज होता है। इसके अलावा आप डाइट में पालक, मेथी, चना, राजमा, किशमिश, अनार, लाल चुकंदर, अंडे का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-बरगद का दूध बताशे में डालकर खाने से क्या होता है?

hair-loss

इसके अलावा आप विटामिन सी को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। विटामिन सी आयरन को शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करता है। वहीं विटामिन सी से कोलेजन का उत्पादन भी होता है,जो बालों के लिए जरूरी है।इसके लिए आप संतरा, नींबू, आंवला, कीवी, अमरूद का सेवन करें।

आयरन और विटामिन सी को डाइट में शामिल करके बालों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-स्मैली फार्ट, खट्टी डकारे और पेट में फंसी गैस दिन भर करती है आपको परेशान, इन 2 देसी नुस्खों से मिलेगा आराम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP