स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है यह जूस, जानें पीने का सही समय और तरीका

क्या आप लंबे बाल पाना चाहती हैं?
क्या आप बेदाग और चमकदार स्किन चाहती हैं?
अगर हम आपसे कहें कि एक जूस से आपको ये दोनों ही चीजें मिल सकती हैं, तो यकीनन आपको यह जानकर खुशी होगी। जी हां, एक्सपर्ट का बताया यह खास जूस आपके बालों को भी मजबूत और लंबा बना सकता है। साथ ही, इससे आपको चमकती त्वचा भी मिलेगी। इतना ही नहीं, यह जूस वजन कम करने के लिए भी अच्छा है और इसके अन्य कई फायदे भी हैं। हम मोरिंगा जूस की बात कर रहे हैं। इसे कैसे बनाना है और किस तरह यह स्किन व बालों के लिए अच्छा है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
स्किन और बालों के लिए मोरिंगा जूस

- मोरिंगा में एंटी-बायोटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-वायरल, एंटी- एजिंग और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।
- आयुर्वेद में मोरिंगा को गुणों की खान माना जाता है और कई बीमारियों के इलाज में इसका इस्तेमाल होता है।
- मोरिंगा में क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह स्किन हेल्थ और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- मोरिंगा में मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं।
- इसका जूस स्किन में ग्लो लाता है। साथ ही, दाग-धब्बों व एजिंग के साइन्स को कम करता है।
- मोरिंगा के तेल और इसकी पत्तियों के पेस्ट का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर भी किया जाता है।
- मोरिंगा का जूस स्किन में कोलोजन की मात्रा को बढ़ा देता है।
- मोरिंगा में फाइटोकेमिकल्स और कई विटामिन्स होते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं।
कैसे तैयार करें मोरिंगा का जूस?

सामग्री
- मोरिंगा की पत्तियां- 1 मुट्ठी
- पानी- 1 गिलास
- नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि
- मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर इसे पानी के साथ ब्लेंड कर लें।
- आप इसके बाद इसे छान भी सकती हैं।
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इसमें आप शहद भी मिला सकती हैं।
- इसे खाली पेट पिएं।
- आप इसे दिन में किसी भी समय पी सकती हैं।
यह भी पढ़ें- स्किन पर चाहिए जादुई निखार? हर रोज पिएं यह लाल पानी
स्किन और हेयर हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए, आप मोरिंगा जूस को डाइट में शामिल करें। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।