herzindagi
image

कब्ज से हो चुके हैं परेशान, तो खाएं यह एंटी-कॉन्स्टिपेशन पेस्ट

क्या आप भी कब्ज से बेहाल रहते हैं। अगर हां, तो आप आलू बुखारे और तुलसी से बना यह पेस्ट का सेवन करके इसमें आराम पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-27, 14:09 IST

खराब जीवनशैली, खराब खान और पान पानी की कमी के चलते आजकल कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है। अक्सर लोग इससे परेशान रहते हैं, लेकिन फिर भी नजर अंदाज कर देते हैं। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो पाचन से जुड़ी परेशानियों को जन्म दे सकती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से राहत पाना चाहते हैं, तो हम आपको एक एंटी कांसेपशियन पेस्ट के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमें डाइटिशियन रामिता कौर ने जानकारी दीहै।

एंटी कांसेपशियन पेस्ट बनाने के लिए सामग्री 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • तीन से चार सोक्ड सूखा आलूबुखारा
  • 5 से 6 तुलसी के पत्ते
  • एक चम्मच वर्जिन कोकोनट तेल

विधि

  • आलू बुखारे को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह इसे ब्लेंडर में डालें, इसमें तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इसमें एक चम्मच वर्जिन कोकोनोट ऑयल डालकर मिला लें।
  • इस पेस्ट को रोजाना खाली पेट लें।
  • इसे खाने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं। हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं।

पेस्ट की खासियत

  • इसकी खासियत यह है कि यह नेचुरल रूप से फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है।
  • इस पेस्ट में एंटी इन्फ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो आंतों से गंदगी निकाल कर पेट को आराम देते हैं। 
  • कोकोनट ऑयल आंतों को चिकना बनाकर मल त्याग को आसान बनाता है।


यह भी पढ़ें-गर्मियों में मटके वाला पानी पीने का डाइजेशन पर क्या असर होता है?

कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ और टिप्स 

यह विडियो भी देखें

prunes paste for constipation

  • रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
  • फाइबर युक्त आहार जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करें।
  • दिन में कम से कम 30 मिनट टहलें या हल्की एक्सरसाइज करें। 
  • प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स जैसे दही छाछ का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-दही में मिलाकर खा लें इसबगोल की भूसी, कब्ज के साथ इन समस्याओं में हो सकता है फायदा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।