ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन कम आने को लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन, असल में इसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। खून की कमी नॉर्मल नहीं है और इसका असर आपके शरीर के कई फंक्शन्स पर हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर, चक्कर आना, बेहोशी, कमजोरी और थकान महसूस होना, सांस लेने में मुश्किल, स्किन का पीला पड़ना और धड़कन का अनियमित होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। महिलाओं में खून की कमी पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखने को मिलती है। कई बार पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग भी खून की कमी की वजह बन सकती है। अगर आपको लगभग रोज ही थकान और कमजोरी महसूस होती है, उठते-बैठते समय चक्कर आ जाते हैं और आपका हीमोग्लोबिन लेवल भी कम हो रहा है, तो डाइट में एक्सपर्ट के बताए इन लड्डुओं को शामिल करें। सत्तू के लड्डू खून की कमी दूर करके, शरीर को ताकत देते हैं। चलिए, इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
खून की कमी दूर करने और शरीर को ताकत देने के लिए खाएं सत्तू के लड्डू
- सत्तू के लड्डू आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये शरीर को ताकत देते हैं, स्किन हेल्थ को सुधारते हैं और स्वीट क्रेविंग्स को भी कम करते हैं।
- दिन में 1 लड्डू खाने से आपको स्वीट क्रेविंग्स भी नहीं होगी, शरीर को ताकत मिलेगी और खून की कमी भी दूर होगी।
- आप सत्तू के लड्डू के अलावा इसका चीला भी बना सकती हैं। इस चीले को आप एक मील के तौर पर ले सकती हैं।
- आप घी, गुड़ और मेवे के साथ सत्तू के लड्डू तैयार कर सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इन लड्डू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और इसलिए ये खून की कमी दूर करने में भी मदद करते हैं।
- सत्तू में आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये खून में रेड ब्लड सेल्स यानी आरबीसी बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना एक सत्तू का लड्डू खाने से कुछ हफ्तों में हीमोग्लोबिन लेवल में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें-2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद
- इन लड्डुओं में प्रोटीन भी होता है। इन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
- यह लड्डू डाइजेशन को भी दुरुस्त करता है और इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम के कारण, इससे हड्डियों को भी ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें- हीमोग्लोबिन लेवल हो गया है 10 से भी कम? आज से ही डाइट में शामिल कर लीजिए ये 4 चीजें
खून की कमी को दूर करने में सत्तू का यह लड्डू मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों