पेट की गर्मी को दूर करने के लिए ट्राई करें यह समर ड्रिंक

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए, यह बात हम सभी जानते हैं। गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादातर लोगों को परेशान करती हैं। इस मौसम में शरीर का अंदरूनी रूप से ठंडा रहना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए पैकेट वाले जूस या फिर सोडा ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। इन सभी से बेशक आपको ठंडक तो मिलती है लेकिन इनमें कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये ड्रिंक्स हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं।
गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली ड्रिंक्स हो या फिर ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट देने वाला काढ़ा, हमारे घरों में पीढ़ियों से इस तरह की चीजें बनती आ रही हैं। ऐसी ही एक ड्रिंक के बारे में डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। इस ड्रिंक का नाम कुलथी कलां है। इसे कैसे बनाया जाता है और इसके क्या फायदे होते हैं, आइए जानते हैं।
कुलथी कलां समर ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने में छाछ, मसाले और कुलथी की दाल का इस्तेमाल होता है। कुलथी को घोड़े का चना भी कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन पोटेशियम और भी कई न्यूट्रिशन्स पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए इस ड्रिंक को पीना अच्छा होता है। इसमें एमिनो एसिड्स, पॉलीफेनोल्स और गुड बैक्टीरिया प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप लंच नहीं करना चाहते हैं तो इस ड्रिंक से आपको सही न्यूट्रिशन मिल सकता है। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।
ये होते हैं फायदे

- अगर आप लो या मूडी फील कर रही हैं, स्ट्रेस या भागदौड़ की वजह से परेशान हैं तो आपको इस ड्रिंक का सेवन जरूर करना चाहिए।
- यह एक्ने मार्क्स को भी दूर करती है। स्किन को मुलायम बनाने के लिए भी यह ड्रिंक अच्छी है।
- अगर आप स्ट्रेसफुल और भागदौड़ भरी जिंदगी बिता रहे हैं तो इसका सेवन जरूर करें।
- इससे बालों को भी ग्रोथ और मजबूती मिलती है।
- गर्मियों में अक्सर ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस ड्रिंक को पीना फायदेमंद माना जाता है।
- अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है तो भी आपको इसे पानी चाहिए।
- डाइजेशन को ठीक करने के लिए भी यह ड्रिंक बहुत अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें-गर्मी में रहेंगे हेल्दी और कूल, ट्राई करें ये समर ड्रिंक्स
कैसे बनाएं?
सामग्री
- छाछ
- घी
- जीरा
- हींग
- नमक
- चीनी
- हरी मिर्च
विधि
- पके हुए कुलीथ के ऊपर के पानी को लें।
- इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- इसमें छाछ, मिर्च, नमक, चुटकी भर चीनी मिलाएं।
- घी में हींग-जीरा डालकर इसमें तड़का लगाएं।
- इसे उबाले नहीं, बस हल्का गर्म करें।
- आपकी समर ड्रिंक तैयार है।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-गर्मियों में करेंगे ये 4 काम तो हो जाएंगे बीमार
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।