herzindagi
period cramps and headache  remedies

पीरियड्स में होता है सिर और पेट में तेज दर्द? डाइट में करें ये बदलाव

डाइट में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पीरियड में तेज दर्द का कारण बन सकती है। सही चीजों को डाइट में शामिल कर आप पीरियड में होने वाले सिर और पेट दर्द से काफी हद तक निजात पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-08, 14:07 IST

पीरियड के दिनों में कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। वहीं, कुछ महिलाओं को पीएमएस के दौरान ही तेज सिरदर्द परेशान करने लगता हैं। इन क्रैम्प्स और सिरदर्द को दूर करने के लिए अक्सर महिलाएं पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं लेकिन आपको बता दें कि डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव कर भी आप पीरियड क्रैम्प्स से निजात पा सकती हैं। दरअसल, इन दिनों में होने वाले तेज दर्द के पीछे हार्मोन्स का इंबैलेंस होना, स्ट्रेस, शरीर में विटामिन्स-मिनरल्स की कमी और खाने में न्यूट्रिशन्स की कमी समेत कई कारण हो सकते हैं। अगर आप डाइट में सही चीजों को शामिल करती हैं और पीरियड से पहले व इस दौरान सीड साइक्लिंग पर ध्यान देती हैं, तो पीरियड के दिन आपके लिए आसान हो सकते हैं।

यहां हम आपको डाइट में एक छोटे से बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जिससे पीरियड क्रैम्प्स और सिरदर्द को दूर किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पीरियड के दिनों में पेट और सिर में तेज दर्द होने के कारण

period cramps normal or not

जिन महिलाओं को पीसीओडी की समस्या है, उन्हें पीरियड के दौरान सिर में और पेट में तेज दर्द होता है। कई बार पेट और कमर में ऐंठन के साथ ही पूरे शरीर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा पीसीओडी में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है। 

यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

पीरियड पेन को दूर करने के लिए खाएं मैग्नीशियम रिच फूड्स

magnesium rich foods for period pain

  • पीरियड के दौरान होने वाले तेज दर्द को कम करने के लिए डाइट में मैग्नीशियम रिच फूड्स को शामिल करें।
  • मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देकर, इंफ्लेमेशन को कम करता है, जिससे पीरियड पेन कम होता है।
  • दरअसल, गर्भाशय की मांसपेशियों में होने वाला संकुचन पीरियड के दर्द का मुख्य कारण है। मैग्नीशियम इन मसल्स को रिलेक्स करता है।
  • मैग्नीशियम शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है।
  • नट्स, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, केला, बादाम, पालक, कद्दू के बीज और केनुआ मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स हैं।
  • आप पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले से डाइट में इन चीजों की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
  • एक्सपर्ट की सलाह पर कुछ महीनों तक मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेना भी आपकी मदद कर सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Period Pain: चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।