Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां अक्सर महिलाओं को मुश्किल में डाल देती हैं। सेहतमंद रहने के लिए महिलाओं की पीरियड हेल्थ सही होनी चाहिए। पीरियड्स का सही समय पर आना, दर्द अधिक न होना, फ्लो का सही होना, ये सभी चीजें बहुत जरूरी हैं। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी किसी न किसी दिक्कत के चलते परेशान रहती हैं। अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हालांकि, इसमें कुछ घरेलू नुस्खे भी काम आ सकते हैं। वहीं, पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी कुछ खास संकेत देता है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है।
काली किशमिश दूर करेगी पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां (Soaked Black Raisins for Easy Periods)

- काली किशमिश को भिगोकर खाना, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका पानी भी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है।
- काली किशमिश हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करती है। हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों का मुख्य कारण है। ऐसे में काली किशमिश का सेवन, महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
- काली किशमिश में आयरन, विटामिन और कॉपर भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एनीमिया को दूर करता है।
- एनीमिया यानी खून की कमी की वजह से भी पीरियड्स में अधिक दर्द होता है। ऐसे में आपको काली किशमिश फायदा पहुंचा सकती है।
- काली किशमिश को भिगोकर खाने और इसका पानी पीने से आयरन लेवल सही होता है।
- यह नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर और डिटॉक्सिफायर है। पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द, ऐंठन और फ्लो में गड़बड़ को यह सही कर सकता है।
- पीरियड फ्लो में कई महिलाओं को ब्लड क्लॉट्स अधिक आते हैं, ऐसे में आप इसे पीरियड्स से कुछ दिन पहले लेना शुरू करें। मेंस्ट्रुअल फ्लो सही होगा।
यह भी पढ़ें- हेल्दी पीरियड्स के लिए शाम के वक्त खाएं ये चीजें, मिलेगा फायदा
पीरियड्स में आराम के लिए काली किशमिश को कैसे खाएं? (how to eat black raisins for period cramps)

- इसे रोज लेना भी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसे रोज नहीं ले सकती हैं, तो पीरियड्स (पीरियड्स के दर्द को दूर करने के टिप्स) से 10 दिन पहले इसे लेना शुरू करें।
- रोज 4-5 काली किशमिश को भिगोएं।
- सुबह उठकर इसे खाएं और इसके पानी को भी जरूर पिएं।
- आपको फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- पीरियड्स में मुझे तेज दर्द क्यों होता है?
- हार्मोनल इंबैलेंस, पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द की सबसे आम वजह है। अगर आपके शरीर में हार्मोन्स का असंतुलन है तो आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होगा। इसकी वजह से हैवी पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।