कमल के फूल से दूर करें अपनी ये परेशानियां, ऐसे करें इस्तेमाल

कमल के फूल पिंक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर के होते हैं। इनका इस्तेमाल घर की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा पूजा-पाठ में भी किया जाता है। यह डिशेज और ड्रिंक्स को टेस्टी भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल के फूल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण हैं।
कमल के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही, इसमें कई तरह के मिनरल्स जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और क्लोरीन पाए जाते हैं और ये फैट फ्री होते हैं। इसके अलावा, कमल के फूल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का हेल्दी स्रोत है।
यह एक बेस्ट आयुर्वेदिक औषधि है। इससे आप बुखार, सिरदर्द और जलन जैसी समस्याओं को दूर और खुद को सुंदर बना सकते हैं। इसके फायदों की जानकारी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने शेयर की है।
एक्सपर्ट का कहना है, ''कमल का फूल स्वाद में मीठा और हल्का होता है। इसे कार्डियक टॉनिक माना जाता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। यह यूरिन बढ़ाने वाला होता है, इसलिए किडनी के लिए अच्छा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। कमल ज्वरनाशक भी है, जो बुखार में शरीर के तापमान को कम करता है।''
ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल होता है कि कमल के फूलों का फायदा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? तो आपकी इस दुविधा को हम दूर कर देते हैं-
कमल के फूलों से बना शरबत

सामग्री
- पानी- 1 ग्लास
- कमल के फूल- 3
विधि
- एक ग्लास पानी को उबालें।
- गैस बंद करके कमल के फूलों को पानी में डालकर 2 घंटे के लिए अलग रखें।
- दो घंटे के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके छान लें।
- इसे थोड़ा ठंडा करें।
- फिर इस शरबत को पिएं।
- गर्मियों में हेल्दी और कूल रहें।
इसे जरूर पढ़ें:गेंदे के फूल के कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले कभी नहीं सुने हों
कमल के फूलों से बने शरबत के एक ग्लास में ये न्यूट्रिएंट्स होते हैं-

- कैलोरीज- 40
- विटामिन सी- 16.4 मिलीग्राम
- विटामिन बी- 0.2 मिलीग्राम
- सोडियम- 27 मिलीग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 9.6 ग्राम
- फाइबर- 1.9 ग्राम
- शुगर- 0.3 ग्राम
- प्रोटीन- 1 ग्राम
- फैट- 0
कमल के फूलों से बने शरबत के सेहत से जुड़े फायदे
- बुखार में फायदेमंदहोता है।
- किडनी को दुरुस्त रखता है।
- दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- यह ब्लड प्रेशर को कम करता है।
- ज्यादा ब्लीडिंग को रोकता है।
- ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
- सिरदर्द से राहत देता है।
- बहुत ज्यादा प्यास को शांत करता है।
- जलन और सूजन को कम करता है।
- खांसी और बुखार में फायदेमंद है।
- चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
सावधानी

- लो ब्लड शुगर से परेशान लोग इसके सेवन से बचें, क्योंकि यह ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है।
- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इसे नहीं लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Lotus powder से स्किन को मिल सकते हैं ये बेमिसाल फायदे
इससे आपको हेल्थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। यदि आपको हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इसे लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। आपको भी किसी फूड से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।