Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

खाने से पहले पिएं ये Lemon Shot, पेट रहेगा हल्का और सिर रहेगा शांत

सिर्फ तनाव नहीं, खराब डाइजेशन, गैस और ब्लोटिंग भी सिरदर्द की वजह बन सकते हैं। मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर Shweta Shah का बताया आसान Ayurvedic Lemon Shot जानिए, जो डाइजेशन से होने वाले सिरदर्द से राहत दे सकता है।
Updated:- 2026-05-13, 20:55 IST
lemon shot to get rid of headache due to bloating

कई बार सिरदर्द की वजह सिर्फ तनाव नहीं, बल्कि डाइजेशन में गड़बड़ी, गैस और ब्लोटिंग भी हो सकती है। आयुर्वेद में पेट और ब्रेन के कनेक्शन को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यह आसान Ayurvedic Lemon Shot डाइजेशन को सपोर्ट करने और सिरदर्द को कम कर सकता है। इस लेमन शॉट के बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

लेमन शॉट रेसिपी के लिए सामग्री

  • नींबू का रस- आधा चम्‍मच
  • काला नमक- 1 चुटकी
  • हींग- 1 चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी

इन सभी चीजों को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर खाने से पहले पिएं।

lemon to get rid of headache due to bloating

लेमन शॉट के फायदे

  • डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार होता है।
  • गैस और ब्लोटिंग कम करने में सहायक हो सकता है।
  • पेट से जुड़े सिरदर्द ट्रिगर्स को शांत करता है।
  • शरीर को हल्का और एक्टिव महसूस कराता है।

ब्लोटिंग से होने वाले सिरदर्द में कैसे मदद करती हैं ये चीजें?

कई बार खराब डाइजेशन, गैस और ब्लोटिंग की वजह से सिर भारी लगता है और सिरदर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में यह लेमन शॉट डाइजेशन को सपोर्ट करके राहत दे सकता है।

  • नींबू का रस- नींबू पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है और पेट में भारीपन कम हो सकता है।
  • काला नमक- इसमें मौजूद मिनरल्स गैस और अपच से राहत दिलाते हैं। यह ब्‍लोटिंग की समस्या को कम कर सकता है।
  • हींग- हींग को आयुर्वेद में गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आंतों में गैस बनने की समस्या को कम करता है।
  • काली मिर्च पाउडर- काली मिर्च डाइजेशन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है। इससे पेट हल्का महसूस हो सकता है।

lemon shot to get rid of headache

जब ब्लोटिंग और गैस कम होती है, तब इससे जुड़े सिरदर्द और भारीपन में भी राहत महसूस हो सकती है।

अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, बहुत तेज है या माइग्रेन की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह घरेलू उपाय सिर्फ हल्की डाइजेशन संबंधी परेशानी में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- रूक जाइए...बार-बार सिरदर्द की गोली खा लेती हैं आप? कहीं शरीर न हो जाए अंदर से खोखला

अगर आपको एसिडिटी, पेट में अल्सर, एलर्जी या पेट की कोई गंभीर समस्या है, तो इस ड्रिंक का सेवन करने से बचें। किसी भी हेल्थ कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही फूला हुआ लगता है शरीर और दिनभर ब्लोटिंग करती है परेशान? खाली पेट इस देसी ड्रिंक को पीने से मिलेगा आराम

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।