सुबह उठते ही फूला हुआ लगता है शरीर और दिनभर ब्लोटिंग करती है परेशान? खाली पेट इस देसी ड्रिंक को पीने से मिलेगा आराम

अगर आप वॉटर रिटेंशन से परेशान हैं, सुबह उठते ही अगर पेट, चेहरे या पूरे शरीर में सूजन-सी महसूस होती है और दिनभर गैस-ब्लोटिंग आपकी परेशानी की वजह बनती है, तो काफी हद तक ये इस बात का संकेत है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है और आपके शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो रहे हैं। गलत खान-पान, देर रात खाना, कम पानी पीना, नींद की कमी और तनाव समेत कई कारणों के चलते शरीर पर बुरा असर होता है। कुछ देसी उपायों की मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं। अदरक और हल्की के औषधीय गुण और कुछ अन्य देसी चीजों को मिलाकर बनने वाली ये देसी ड्रिंक ब्लोटिंग को कम कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
ब्लोटिंग दूर करने में ये देसी ड्रिंक करेगी मदद
View this post on Instagram
- अदरक और हल्दी इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करते हैं। सौंफ नेचुरल ड्यूरेटिक की तरह काम करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती है।
- इसमें मौजूद दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है। हल्दी में कर्क्युमिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है और काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन की मदद से शरीर इसे अच्छे से अब्जॉर्ब कर पाता है।
- यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करती है और इससे शरीर में जमा वॉटर रिटेंशन दूर होता है। सौंफ शरीर को अंदर से ठंडक देती है और गट हेल्थ को दुरुस्त बनाती है।
- दालचीनी शरीर में हार्मोनल बैलैंस को बनाए रखती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है। हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जानी जाती है। अदरक भी पाचन को सुधारने, गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- क्या फार्ट से आती है तेज बदबू? किचन के ये 5 सीक्रेट मसाले तुरंत कर देंगे समस्या खत्म
घर पर कैसे बनाएं ये देसी ड्रिंक?

सामग्री
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टीस्पून सौंफ के बीज (कूटकर)
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर या 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा
- 1 चुटकी काली मिर्च
- 2 कप पानी
विधि
- एक पैन में पानी डालें और इसे धीमी आंच पर उबलने दें।
- अब अदरक, सौंफ और दालचीनी डालें। इसे कम से कम 6-7 मिनट उबालें।
- अब इसमें हल्दी और काली मिर्च मिलाएं और 1-2 मिनट उबालें।
- जब ये आधा रह जाए, तो इसे छान लें।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं या हैवी मील्स के आधे घंटे बाद पिएं।
- आपको कुछ हफ्तों में अंदर दिख सकता है।
नोट- अगर आपका बीपी बहुत लो रहा है, तो इसे घूंट-घूंटकर पिएं। प्रेग्नेंसी में इसे रोजाना पीना अवॉइड करें। अगर आपको थायराइड की दिक्कत है, तो भी इसे रोजाना न लें।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
अगर आपको शरीर फूला हुआ महसूस होता है, तो इस देसी ड्रिंक को पिएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।