रूक जाइए...बार-बार सिरदर्द की गोली खा लेती हैं आप? कहीं शरीर न हो जाए अंदर से खोखला

क्या हर दूसरे दिन आपके सिर में दर्द होने लगता है और आप इससे निजात पाने के लिए झट से सिरदर्द की गोली ले लेती हैं, तो यह सही नहीं है। बेशक इससे आपको दर्द से तुरंत निजात मिल जाती है लेकिन यह परेशानी की जड़ पर काम नहीं करती है। दिनभर की भागदौड़, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान समेत कई कारणों से सिर में दर्द हो सकता है। रोजाना सिर में दर्द की गोली लेने से शरीर में क्या होता है और क्या ऐसा करना सही है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर विनीत बंगा, डायरेक्टर- न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद जानकारी दे रहे हैं।
बार-बार सिरदर्द की गोली लेना क्या सही है?
- सिरदर्द की गोलियां आमतौर पर दर्द से तुरंत राहत देती हैं। लेकिन, इनके ज्यादा सेवन से शरीर पर बुरा असर होता है। अगर आप अक्सर ऐसा कर रही हैं, तो इससे आपके लिवर और किडनी पर दबाव पड़ता है।
- लंबे वक्त तक सिरदर्द की गोलियों का सेवन गैस्ट्रिक और पेट की समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि हमारे शरीर में हर चीज की एक लिमिट होती है और अगर हम बिना वजह या हल्की-फुल्की दिक्कत में दवाइयों का सेवन करते हैं, तो यह हमारे शरीर को अंदर से कमजोर कर सकता है।

- सिरदर्द का बार-बार होना यह संकेत हो सकता है कि शरीर में कहीं न कहीं कोई और समस्या है। यह तनाव, नींद की कमी या मानसिक थकावट के कारण हो सकता है, जो धीरे-धीरे हमारी सेहत को प्रभावित करता है।
- अगर आपको अक्सर सिरदर्द अक्सर हो रहा है, तो यह जरूरी है कि आप बार-बार पेनकिलर लेने पर फोकस न करें, बल्कि इसके कारणों पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- AC की ठंडी हवा से सिरदर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

- हमें अपनी जीवनशैली को संतुलित करना चाहिए। अच्छे आहार और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, यदि सिरदर्द की समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए, ताकि इसका सही इलाज किया जा सके।
- एक्सपर्ट का कहना है कि सिरदर्द, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें या कमजोरी समेत कई संकेतों के जरिए, शरीर हमें कई इशारे देता है। ऐसे में गोलियों के बजाय नेचुरल तरीकों से सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अक्सर हो जाता है सिरदर्द? ये 10 टिप्स फॉलो करने से मिलेगा आराम
अगर आपको बार-बार सिर में या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।