समर में दही खाने का सही तरीका आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

दही खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। भारतीय घरों में दही को खाने के साथ भी खाया जाता है और इससे कई तरह के ड्रिंक्स व खाने की चीजें भी बनाई जाती हैं। दही को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। दही नेचुरल प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है। दही पाचन को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही वजन घटाने से लेकर स्किन को हेल्दी बनाने तक दही के कई फायदे हैं। दही शरीर में मौजूद गंदे बैक्टीरिया को नष्ट करने में कारगर है। मिट्टी के बर्तन में जमा हुआ
दही आयुर्वेद के हिसाब से सबसे शुध्द और लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप दही को सही मात्रा में, सही समय पर और सही सीजन में नहीं खाती हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दही को किस तरह से खाना चाहिए, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
दही खाने का यह है सही तरीका

- दही के सभी फायदे शरीर को मिलें, इसके लिए दही आयुर्वेदिक तरीके से खाना चाहिए।
- दही को आंवले के पाउडर, देसी घी, मिश्री या फिर हरी मूंग के साथ खाना चाहिए।
- दही को दिन में खाना चाहिए। लंच के साथ आप दही, रायते या फिर छाछ ले सकते हैं।
- आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।
- दिन में दही खाने से पाचन अच्छा होता है। वहीं रात में इसे खाने से पित्त(पित्त दोष का पीरियड्स पर असर) और कफ दोष बढ़ सकता है इसलिए आयुर्वेद में इसे रात में खाने की मनाही है।
- दही को सर्दी के सीजन में खाना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि अक्सर लोग गर्मियों में दही खाना सबसे बेस्ट मानते हैं क्योंकि इसे ठंडा माना जाता है।
- एक्सपर्ट की मानें तो दही को गर्मियों में और मानसून में कम खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
![benefits of eating curd]()
- दही आपको संक्रमण से भी बचाता है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। (इम्यूनिटी बढ़ाने का सीक्रेट)
- दही की मात्रा का भी ख्याल रखना चाहिए। एक दिन में एक कटोरी दही से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
- जिन लोगों के शरीर में कफ दोष अधिक हैं, उन्हें दही की मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए।
- दही को ताजा जमाकर खाना ज्यादा अच्छा होता है। वहीं कुछ दिन पुरानी जमी दही खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है।
- दही का सेवन म्यूकस के बनने को बढ़ावा देता है जिसकी वजह से सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- इन लोगों के लिए दही का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, कहीं आप भी तो लिस्ट में शामिल नहीं
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Summer Diet Tips: एक्सपर्ट से जानिए, गर्मियों में इन फूड्स को खाने से डाइजेशन हो सकता है खराब
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
