वजन घटाने और डाइजेशन ठीक करने के लिए गर्मियों में जरूर पिएं कीवी से बना ये ड्रिंक

कीवी नाम का फल हल्का खट्टा मीठा और स्वाद से भरा होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गर्मियों के मौसम में कीवी फल का सेवन जहां एक ओर ठंडक प्रदान करता है, वहीं इसके सेवन से पाचन तंत्र को नियंत्रित करने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इस फल को स्वाभाविक रूप से पाचन को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
कीवी में एक्टिनिडैन नामक एक एंजाइम होता है, जो शरीर में प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। कीवी में स्थायी वजन घटाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। खराब पाचन खाद्य कणों के टूटने में बाधा डाल सकता है, जो बदले में चयापचय की वजह से वजन बढ़ा सकता है।
कीवी में कुछ घरेलू सामग्रियां मिलाकर गर्मियों के लिए ड्रिंक तैयार किया जा सकता है जिससे वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है। फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें कीवी के ड्रिंक के फायदे और इसे तैयार करने के तरीकों के बारे में।
कीवी ड्रिंक के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर
कीवी नाम के फल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इसे औषधीय गुणों से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। कीवी के ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद हैं, साथ ही इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम व कैल्शियम k की भरपूर मात्रा के साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो वजन नियंत्रण में मदद करती है।
पाचन को सुचारु करे
फाइबर तत्वों से भरपूर होने के कारण कीवी के ड्रिंक से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसे नियमित डाइट में शामिल करके कब्ज की समस्या को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करे
कीवी ड्रिंक में विटामिन-सी तत्व मौजूद होता है। यह पोषक तत्व शरीर के इम्यून सिस्टम में सुधार करने में मदद करता है। कीवी के ड्रिंक का इस्तेमाल डायबिटीज की समस्या और हृदय रोग के लिए भी लाभकारी हो सकता है लें इस स्थिति में इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें:सेहत के लिए रामबाण है करेला, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसके फायदे
कैसे बनाएं कीवी का ड्रिंक

आवश्यक सामग्री
- कीवी -2
- खीरा -1
- धनिया पाउडर -1 चम्मच
बनाने का तरीका
- कीवी (कीवी के फायदे) को छीलकर टुकड़ों में काट लें और खीरे को छीलकर भी काट लें।
- दोनों सामग्रियों को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार करें।
- तैयार पेस्ट में आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
- ऊपर से धनिया पाउडर मिलाकर ड्रिंक तैयार करें।
कैसे करें इस्तेमाल

- इस ड्रिंक का इस्तेमाल आप दिन में कभी भी कर सकती हैं लेकिन खाली पेट इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है।
- इसका नियमित इस्तेमाल एक महीने में 3 किलो तक वजन कम कर सकता है।
- इसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।
- यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी में ठंडक प्रदान करता है।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: गर्मियों में ठंडक और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें गुलाब की पंखुड़ियों का ड्रिंक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।