हर महीने महिला पीरियड्स के दर्द से गुजरती है। कुछ महिलाओं को सामान्य दर्द होता है तो कुछ को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं। कुछ गर्म पानी की सिकाई करती हैं, तो कुछ दवा खाकर आराम की उम्मीद करती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि खजूर के सेवन से भी पीरियड्स के दर्द में राहत पाई जा सकती है।
कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर से भरपूर खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी खूब होती है, जो दिल और फेफड़ों की बीमारी से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। महिलाओं के लिए खजूर का सेवन और भी फायदेमंद हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके सेवन से हर महीने होने वाले पीरियड्स के दर्द में भी राहत मिल सकती है।
पीरियड्स में दर्द से राहत दिलाने वाले फूड्स के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है। ऋजुता दिवेकर ने उन लड़कियों की खास देखभाल करने पर जोर दिया है, जिन्हें हाल ही में पीरियड्स शुरू हुए हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने कई सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का जिक्र किया है जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिसमें से एक खजूर भी है।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट के मुताबिक, खजूर, छुआरे या काले मुनक्के में से एक चीज का रोज सेवन करना पीरियड्स में आने वाली परेशानियों को कम करने में मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट ने जिन लड़कियों को हाल ही में पीरियड्स शुरू हुए हैं और वह गंभीर समस्याओं से गुजर रही हैं उन्हें चॉकलेट का सेवन बंद करने की सलाह दी है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में दर्द से राहत दिलाता है गर्म पानी?
खजूर सिर्फ पीरियड्स में होने वाले दर्द की तकलीफ को कम नहीं करता है, बल्कि यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।
इर्रेगुलर पीरियड्स में खजूर और दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि खजूर का रेगुलर सेवन करने से शरीर में गर्मी और खून बढ़ता है। साथ ही, यह ब्लड फ्लो को सही करता है, जिससे पीरियड्स रेगुलेट हो सकते हैं।
खजूर का सेवन करने से हार्मोनल हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही, यह पीसीओडी और पीरियड्स के अन्य लक्षणों को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में मूड स्विंग्स या अन्य परेशानियां होती हैं, उनके लिए भी खजूर फायदेमंद साबित हो सकता है।
फाइबर से भरपूर खजूर डाइजेशन में फायदेमंद हो सकता है। यह खाने को आसानी से आंतों से निकलने में मदद करता है, जिससे कब्ज या अपच जैसी समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- रोज तीन खजूर खाने से सेहत को क्या फायदा मिलते हैं?
खजूर नेचुरल शुगर का सोर्स होता है। मीठा होने के बावजूद यह सेहत के लिए हानिकारक नहीं माना जाता है। खजूर में मौजूद फाइबर एक स्लो प्रोसेस में ब्लड में शुगर रिलीज करते हैं। ऐसे में खून में शुगर का लेवल अचानक से हाई नहीं होता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटो हार्मोंस से भरपूर खजूर, स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खजूर का सेवन करने से एजिंग के लक्षण कम होने के साथ-साथ स्किन के डैमेज होने का खतरा भी कम होता है।
खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिमाग में होने वाली इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। खजूर का सेवन दिमाग को स्वस्थ और तेज रखने में फायदेमंद हो सकता है। नींद की कमी को दूर करने के लिए भी खजूर को दूध में डालकर पीने की सलाह दी जाती है।
खजूर में विटामिन के भी पाया जाता है, जो खून को गाढ़ा होने से रोकने में मदद करता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को भी खजूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खजूर खाने से लेबर इंड्यूस करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व कॉन्ट्रेक्शन शुरू करने में मदद करते हैं, जिससे लेबर का टाइम कम हो जाता है।
अब आप समझ ही गई होंगी कि पीरियड पेन में खजूर फायदेमंद हो सकता है या नहीं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।