herzindagi
health benefits of eating  dates

रोज तीन खजूर खाने से सेहत को क्या फायदा मिलते हैं?

खजूर एक पैष्टिक ड्राई फ्रूट है इस बात से हम सब वाकिफ हैंं लेकिन क्या आपको मालूम है कि हर रोज 3 खजूर खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-13, 17:42 IST

खजूर बहुत ही बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे सेहत को लाभ मिलता है। जैसे फाइबर, आय़रन, कैल्शियम, विटामिन मैग्नीशियम, विटामिन सी, डी जैसे पोषक तत्व होते हैं। नियमित रूप से अगर आप 3 खजूर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत काफी हद तक सुधर सकती है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं हर रोज तीन खजूर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं। इस बारे में लवनीत डायटिशीयन लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।

रोज 3 खजूर खाने से सेहत को क्या फायदा मिलते हैं?

sweet dates

  • खजूर खाने से आपका हार्ट हेल्दी रहता है। दरअसल खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होता है यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद कर सकते हैं। इससे धमनियों में थक्के का निर्माण होने से बचाव होता है। बता दें कि धमनियों में रक्त का थक्का जमने से दिल का दौरा पड़ सकता है।
  • खजूर खाने से मस्तिष्क का स्वास्थ्य सही हो सकता है। इससे कॉग्निटिव फंक्शन सही होता है। बता दें कि खजूर में पोटेशियम और मैग्निशियम होता है जिससे नर्व फंक्शन सही होता है,इससे याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
  • खजूर खाने से बोन हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। बढ़ती उम्र में लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्यादा रहता है ऐसे में आप खजूर खाते हैं तो इससे बोन डेंसिटी बेहतर होती है। इसमें कैल्शियम,फास्फोरस और आयरन की मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देते हैं।

यह भी पढ़े-हार्मोनल एक्ने से छुटकारा दिला सकता है यह एक उपाय

pile dates

  • इससे पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है,यह नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है। इसका सेवन करने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।
  • महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है ऐसे में आपको एनीमिया है तो आप खजूर खा सकती हैं इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है।

यह भी पढ़ें-वजन कम करने में असरदार है यह हेल्दी ड्रिंक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।