Expert Tips: कलौंजी से बने इस ड्रिंक से वजन कम करने के साथ करें पाचन में सुधार

किचन के मसालों के रूप में कलौंजी का इस्तेमाल बहुतायत में किया जाता है। वैसे तो किचन में इस्तेमाल होने वाले सभी मसालों के अपने अलग स्वाद और औषधीय गुण हैं, लेकिन कलौंजी मुख्य रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम और डाइटरी फाइबर तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
जहां एक तरफ कलौंजी का इस्तेमाल खाने में करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को हल किया जा सकता है, वहीं इससे बनाने वाले ड्रिंक के इस्तेमाल से पाचन तो दुरुस्त रहता ही है, वजन भी तेजी से कम होता है। कलौंजी के ड्रिंक में कुछ अन्य घरेलू सामग्रियों जैसे नींबू और शहद को मिलाकर नियमित सेवन करने से आप एक महीने में 5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं। आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें इस ड्रिंक को कैसे तैयार कर सकते हैं और इसके फायदों के बारे में।
कलौंजी ड्रिंक के फायदे

वैसे तो कलौंजी हमारे सेहत से जुड़े कई मुद्दों को ठीक करने में मददगार है, लेकिन इससे तैयार ड्रिंक से खासतौर पर तेजी से वजन कम किया जा सकता है। कलौंजी के बीजों में सक्रिय घटक भूख नियंत्रण और वसा हानि से संबंधित विशिष्ट जीन की अभिव्यक्ति को प्रभावित करके वजन घटाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होता है जिससे शरीर भोजन की अति से बचा रहता है। यह ड्रिंक शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने और फिट रखने में मदद करता है। यह टॉक्सिन्स को निकालकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए एक कारगर नुस्खा है। कलौंजी से तैयार ड्रिंक न केवल वजन को कम करता है बल्कि पाचन प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से चलाते हुए कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: क्या आप जानती हैं जीरे की चाय के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
कैसे बनाएं कलौंजी का ड्रिंक
आवश्यक सामग्री

- कलौंजी के बीज -1 चम्मच
- नींबू का रस -1 /2 चम्मच
- शहद - 1 /2 चम्मच
- पानी -2 गिलास
बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक बर्तन में 2 गिलास पानी उबलने के लिए रखें।
- जब पानी में उबाल आने लगे तब इसमें कलौंजी के बीज डालें।
- इस पानी को धीमी गैस पर ढक कर उबलने दें।
- लगभग 5 मिनट तक इसे अच्छी तरह से उबालें।
- जब पानी उबलकर आधा रह जाए तब इसे छान लें और गुनगुना होने पर इसमें शहद और नींबू मिलाएं।
- इस ड्रिंक का सेवन गुनगुना ही करें।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं काली इलायची के सेहत से जुड़े फायदे, डाइट में करें शामिल
इस्तेमाल का तरीका
- इस ड्रिंक का सेवन सुबह खाली पेट करना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
- यदि आपको कब्ज की समस्या है तो इस ड्रिंक को आप रात के खाने से एक 1 घंटे बाद भी ले सकती हैं।
- इस ड्रिंक को आप पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा भी पी सकती हैं।
- इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको अपना वजन कम होता नज़र आएगा और पाचन में भी सुधार होगा।
वैसे तो ये ड्रिंक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है लेकिन इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
