पेट की समस्याओं के साथ इन बीमारियों को दूर करता है काफल, जानें इसे सेवन करने के तरीके

काफल एक ऐसा फल है जो पहाड़ी इलाकों में खूब पाया जाता है, यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बहुत है। यह फल विटामिन, आयरन, और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता है। स्वाद में खट्टे -मीठे इस फल को आप जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। खास बात है कि इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। फल की तरह इसकी पत्तियां, पेड़ की छाल, फूल, और बीज भी गुणों से भरपूर होते हैं।
इसमें एंटी इन्फ्लैमेटरी, एंटी-हेल्मिंथिक, एंटी-माइक्रोबियल, फ्लावेन-4 हाइड्रोक्सी-3 जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिसे कई शारीरिक बीमारियों को दूर करने के लिए सेवन किया जाता है। वहीं इसमें प्राकृतिक रूप में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग खांसी पुरानी ब्रोंकाइटिंस, अल्सर, एनीमिया, दस्त, कान, नाक दर्द जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।आइए जानते हैं इस चमत्कारी फल का उपयोग आप किस तरह कर सकती हैं।
सिरदर्द का इलाज

हेक्टिक लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या अक्सर लोगों को होती है। ऐसे में आप चाहें तो काफल का सेवन कर सकती हैं, क्योंकि यह एंटी डिप्रेशंट तत्वों से भरा होता है। काफल फल के अलावा सिर दर्द से राहत पाने के लिए पेड़ की छाल का भी उपयोग किया जा सकता है। माना जाता है कि इसकी छाल को चूर्ण बनाकर सूंघने से कफ की वजह से होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
पेट से जुड़ी समस्याएँ

कई लोग काफल का जूस या चूरन के रूप में सेवन करते हैं। एसिडिटी, कब्ज या फिर पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकती हैं। इस फल के सेवन से पेट के कई प्रकार के विकार को दूर कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो काफल के चूरन को एक चम्मच शहद में मिक्स कर के सेवन कर सकती हैं।
आंखों के लिए काफल

काफल के पेड़ की छाल के पाउडर को सूंघने से अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं। बता दें कि प्रदूषण या फिर किसी अन्य वजह से अक्सर आंखों में एलर्जी या फिर आंख में दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए काफल से बना घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इसके अलावा स्किन से जुड़ी बीमारियों के लिए छाल के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड आते हैं अनियमित तो पिएं सोआ के पत्तों का जूस, जानें इसके फायदे और स्टोर करने की तरीका
खांसी या फिर अस्थमा

काफल का पाउडर बनाकर शहद के साथ सेवन करने से आप कफ या फिर खांसी जैसी समस्याओं से राहत पा सकती हैं। फल के साथ-साथ पेड़ की छाल को भी अलग-अलग तरीके में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर सेवन करें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें बाजरा
दांतों के दर्द से पाएंगी राहत

अगर आपके दांत में दर्द है तो काफल के पेड़ की छाल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए पेड़ की छाल को चबाकर दांतों के बीच में रखने से दर्द ठीक हो जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो काफल के चूरन को सिरके में पीसकर इसके पेस्ट को दांतों पर रगड़ सकती हैं। ऐसा करने से दांत का दर्द गायब हो जाएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।