गर्मियों में कच्चे आम को इन 3 तरह से खाएंगी तो टेस्ट के साथ चेहरे की रंगत भी बढ़ेगी

गर्मियों के शुरू होते ही मार्केट में हर सब्जी वाले के पास आपको कच्चे आम देखने को मिल जाते हैं। आम खाने के बहुत सारे फायदे हैं। जी हां 'फलों के राजा' आम को सभी उम्र के लोगों यानि बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गो तक सभी पसंद करते है। टेस्टी होने के अलावा, आम आपके ब्रेन को भी तरोताजा करता है और आपको खुश रखता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी के साथ भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी बढ़ाते है और गर्मियों में होने वाले इंफेक्शन से सुरक्षा देते है। यह लिवर हेल्थ को बूस्ट और पित्त एसिड के स्राव को बढ़ाता है और आंतों को साफ करता है। इसके अलावा यह मसूड़ों में होने वाली ब्लीडिंग, बदबू और दांतों की सड़न को रोकने में मदद करता है। साथ ही यह बॉडी की एसिडिटी को काटने और हार्टबर्न को दूर करने में हेल्प करता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वजन कम करने में भी बहुत मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानती है कि त्वचा के लिए भी आम का इस्तेमाल कितना फायदेमंद होता है। आम की हेल्प से आप न सिर्फ निखरी और बेदाग त्वचा पा सकती हैं, बल्कि इससे कई स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है। कच्चा आम खूबसूरती बढ़ाने के भी खूब काम आता है। इसका विटामिन सी और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों, त्वचा और दांतों की खूबसूरती बरकरार रखने में मदद करते हैं। एस्ट्रिजेंट गुणों के कारण यह स्किन पोर्स में गंदगी और ऑयल को जमा होने से रोकता है जिससे आपको मुंहासे की समस्या नहीं होती है। आइए जानें हेल्थ और स्किन से जुड़े फायदे पाने के लिए आप कच्चे आम का सेवन कैसे कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आम का भरपूर मजा लेना है तो इन टेस्टी-टेस्टी मैंगो रेसिपीज को आजमाइए
कच्चे आम को ऐसे ही खाएं
कच्चे आम में विटामिन ए मौजूद होने के कारण यह त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन सी कोलेजन संश्लेषण को सक्षम करता है जो हेल्दी उम्र बढ़ने, बालों और त्वचा के लिए जिम्मेदार होते है। इसके अलावा कच्चा आम कब्ज दूर करता है। इसे एसिडिटी या जी मिचलाने की समस्या में भी खाकर राहत पा सकते हैं। इसे नमक मिर्च के साथ यूं ही स्वाद बदलने के लिए भी खा सकते हैं। कच्चे आम को शुगर की समस्या में भी राहत पहुंचाने वाला बताया जाता है। इसके विटामिन सी से शुगर लेवल कम करने में हेल्प मिलती है।
आम पन्ना
अगर आपको खट्टा-मीठा स्वाद पसंद हैं तो इस ड्रिंक के माध्यम से कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल करें। आम पन्ना न केवल डिहाइड्रेशन को रोकता है बल्कि आपके डाइजेशन में भी सुधार करता है और डायबिटीज से लड़ने में भी मदद करता है। आम पन्ना कच्चे आम, ताजा पुदीना, चीनी, नमक और भुना जीरा पाउडर से बनता है, यह सारी चीजें इसे विटामिन ए और बी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और आयरन से भरपूर बनाती है।
आम पन्ना के लिए सामग्री
- 2- कच्चे आम
- 1/2 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच- नमक
- 1/2 छोटा चम्मच- काला नमक
- थोड़े से- पुदीने के पत्ते
आम पन्ना बनाने का तरीका
- आम को अच्छे से धोकर कुकर में पानी डालकर गला लें।
- फिर इसे निकालकर गुठली निकाल लें और गूदे को अच्छे से मैश कर दें।
- उसमे थोड़ा ठंडा पानी मिला लें।
- अब नमक, काला नमक, जीरा पाउडर मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
- अब इसमें पुदीने के पत्ते को बारीक काट कर डाल दें।
- आपका आम पन्ना तैयार है इसे बर्फ के कुछ टुकड़े डाल कर सर्व करें।
कच्चे आम का छुंदा

इसके अलावा आप इसका लच्छा वाला मीठा अचार बना सकती हैं। यह गुजराती अचार छुंदा है। यह आमतौर पर बाजार में बना बनाया भी उपलब्ध होता है। लेकिन इसे आप घर में आसानी से बना सकती हैं। इसकी तैयारी में ज्यादा समय नहीं लगता। इसके साथ ही गर्मियों में कच्चे आम का छुंदा भी खूब पसंद किया जाता है। आज हम आपको कच्चे आम का छुंदा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: टेस्टी और हेल्दी इमली पन्ना अब बनेगा केवल 15 मिनट में
छुंदा बनाने के लिए सामग्री
- 500 ग्राम- कच्चे आम
- 300 ग्राम- चीनी
- 2- लौंग
- 4-5- काली मिर्च
- 1/2 चम्मच- काली मिर्च पाउडर
- 1- दालचीनी
- 2- इलायची
- आधा चम्मच- नमक
- 1 चम्मच- तेल
छुंदा बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर, छीलकर कद्दूकस कर लें।
- सूखे मसालों को दरदरा पीस लें।
- फिर एक पैन में तेल डाल गर्म करें, अब इसमें मसाला डालें और आधा मिनट भूनें।
- इसमें कद्दूकस किया कच्चा आम डालें और आधा मिनट भूनें।
- अब चीनी डालें और इसे सूखने तक पकाएं।
- अब नमक और काली मिर्च डालें।
- आपका कच्चे आम का छुंदा तैयार है।
तो देर किस बात की आप भी स्वाद, हेल्थ से जुड़ी समस्याओं और चेहरे पर निखार लाने के लिए कच्चे आम को इन 3 तरह से अपनी डाइट में शामिल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

