Wed Sep 30, 2026 | Updated 10:13 PM IST

क्या रोज नींबू पानी पीना सही है? जानिए फायदे, सावधानियां और सही तरीका

इस आर्टिकल में डॉ. अनामिका वाधेरा हमें नींबू पानी के फायदे, नुकसान और सही तरीके पर जानकारी दे रही हैं। यह विटामिन सी और हाइड्रेशन के लिए अच्छा है, लेकिन ज्‍यादा लेने से एसिडिटी और दांतों को नुकसान हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही पिएं।
Updated:- 2026-06-01, 18:00 IST
is it safe to drink lemon water daily benefits

आजकल सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना फेमस हेल्थ रूटीन बन गया है। इसे कई महिलाएं वेट लॉस, शरीर को डिटॉक्‍स करने और दिन की हेल्‍दी शुरुआत से जोड़कर देखती हैं, तो कुछ को लगता है कि इसमें शहद मिलाकर पीने से चेहरे पर बेदाग निखार आता है। क्‍या रोज नींबू पानी पीना सच में फायदेमंद होता है या इसके कुछ भी हो सकते हैं? इसके बारे में एस्पेयरर न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड की पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं मेडिकल ग्लोबल डायरेक्टर, डॉक्‍टर अनामिका वाधेरा बता रही हैं। उनका कहना है कि इसका जवाब आपके पीने के तरीके, मात्रा और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है।

is it safe to drink lemon water daily benefits

नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कुछ जरूरी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। रोज सीमित मात्रा में नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। पर्याप्त पानी के साथ नींबू मिलाने से स्वाद अच्‍छा होता है, जिससे लोग दिनभर ज्यादा पानी पी पाते हैं। विटामिन C इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और त्वचा की सेहत भी अच्‍छी रहती है।

क्‍या वेट लॉस में मदद करता है नींबू पानी?

कुछ महिलाओं को मानना है कि नींबू पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। नींबू अपने आप फैट नहीं जलाता। हालांकि, यदि आप मीठे ड्रिंक्‍स की जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी चुनती हैं, तो यह कैलोरी कम करने में मदद करता है और वेट मैनेजमेंट का हिस्सा बन सकता है।

यह भी पढ़ें- नारियल पानी vs नींबू पानी: गर्मियों में कौन है सेहत का सच्चा साथी?

रोज नींबू पानी पीने के साइड इफेक्‍ट्स

हालांकि, हर चीज की तरह इसकी भी सीमाएं हैं। रोज बहुत ज्यादा या खट्टा नींबू पानी पीने से कुछ महिलाओं को एसिडिटी, पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। जिन महिलाओं को माइग्रेन, एसिड रिफ्लक्स या पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए। इसके अलावा, नींबू की ज्‍यादा एसिडिक प्रकृति दांतों के इनेमल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, इसे स्ट्रॉ से पीना और बाद में सादा पानी पीना बेहतर माना जाता है।

is it safe to drink lemon water daily benefits side effects

नींबू पानी पीने का सही तरीका

नींबू पानी पीने का सही तरीका है कि इसे पर्याप्त पानी में मिलाकर पिया जाए और इसमें ज्‍यादा चीनी न डाली जाए। खाली पेट पीना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है कि अच्‍छा हो। आप इसे दिन में किसी भी समय अपनी सुविधा और शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या एक गिलास नींबू पानी पीने से स्किन डिटॉक्स सच में होती है?

अंत में हम कह सकते हैं कि रोज नींबू पानी पीना सही हो सकता है, लेकिन इसे चमत्कारी उपाय मानने के बजाय संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा समझना ज्‍यादा जरूरी है। शरीर के संकेतों को समझें और कोई परेशानी महसूस हो तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- नींबू से सिर्फ 21 दिनों में करें फैटी लिवर को डिटॉक्स, आज ही आजमाएं ये नुस्खा और चमत्कार देखें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।