सेहतमंद रहने में हेल्दी डाइट की अहम भूमिका होती है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और चेहरे पर निखार आता है। क्या आपको पता है कि अलग-अलग बीमारियों से बचने और उन्हें दूर करने में अलग-अलग फल सुपरफूड्स की तरह काम करते हैं। चलिए, इनके बारे में जानते हैं।यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
10 बीमारियों को दूर रख सकते हैं ये 10 फल
View this post on Instagram
- गर्मियों में मिलने वाला जामुन, ब्लड शुगर पेशेंट्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है और यह कार्ब्स के एनर्जी में बदलने को आसान बनाता है और डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
- गर्मियों में सबका फेवरेट तरबूज पानी से भरपूर होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एमीनो एसिड बाद में शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है और यह ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करके बीपी को लो करने का काम करता है।
- सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई बायो-एक्टिव कंपाउड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
- अगर आपको पीसीओएस है, तो बेरीज को डाइट में शामिल करें। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है और पीसीओएस के लक्षणों को मैनेज कर सकती है।
- थायराइड में नारियल को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाए। कच्चा नारियल, नारियल पानी या नारियल का तेल तीनों ही मेटाबॉलिज्म को मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
- आंवले में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण अधिक होते हैं। इससे इम्यूनिटी अच्छी होती है और स्किन और हेयर हेल्थ में सुधार होता है।
- अनानास में ब्रोमेलीन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और कफ और कोल्ड को दूर करने में मदद करता है।
- अगर आपको एनीमिया है, तो अनार से दोस्ती कीजिए। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन-सी शरीर को आयरन देता है और आयरन के अब्जॉर्बशन में भी मदद करता है।
- कब्ज को दूर करमे में पपीता मदद करता है। इसमें पिपेन नाम का एंजाइम होता है और फाइबर अधिक होता है। इससे डाइजेशन सुधरता है और कब्ज दूर होती है।
- फर्टिलिटी को सुधारने के लिए रोजाना अंजीर खाएं। इसमें आयरन, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हेल्दी एग प्रोडक्शन में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- Bael ke Fayde or Nuksan: गर्मी में रामबाण है बेल का फल, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
अलग-अलग बीमारियों को दूर करने में ये अलग-अलग फायदेमंद हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों