सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये डाइट प्लान

7 Days Diet Plan for Weight Loss: क्या आपको 7 दिनों में एकदम स्लिम ट्रिम होने का डाइट प्लान चाहिए? चलिए इस आर्टिकल को पढ़कर वो भी जान लें।

weight loss diet
weight loss diet

क्या आप भी जल्दी से जल्दी पतला होने के लिए खाना-पीना छोड़ देते हैं? अगर हां तो आप गलत कर रही हैं। मोटापा घटाने या वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए ही खराब है। अगर आपको वजन कम करना है तो उसके लिए अपने आहार में जरूरी बदलाव करें। अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।

यह तो है कि घर के कामों के बीज महिलाओं को खुद के लिए समय नहीं मिलता। लेकिन आपको खुद के लिए थोड़ा सा वक्त निकालकर थोड़ी से एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। वजन कम करने के लिए आपको 70:30 का फार्मूला याद रखना है। इसमें 70% आपके आहार के साथ 30% आपकी एक्सरसाइज को काउंट किया जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा वजन घटाने से ज्यादा हमेशा अच्छा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देती है। वह कहती हैं कि वजन घटाने से ज्यादा महत्वपूर्ण वेट को मैनेज करना है। अगर आप थोड़ा भी वजन कम करती हैं तो उसे मैनेज कैसे करना है आप यह सही आहार से कर सकेंगी। इसके लिए अपने आहार को फाइबर और प्रोटीन युक्त रखिए। यही हेल्दी न्यूट्रिएंट्स आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मदद करते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट इतु द्वारा बताए गए इस प्लान को अपनाने से आप भी हफ्ते भर में 4 से 7 किलो वजन कम कर सकती हैं। बस इसे आपको नियमित रूप से फॉलो करना है और साथ ही नियमित एक्सरसाइज और वॉक भी करना बहुत जरूरी है।

अर्ली मॉर्निंग- सौंफ और पुदीना का पानी

सुबह 7 बजे

आपको अपनी सुबह थोड़ी जल्दी शुरू करनी है ताकि आप अपनी डाइट को सही तरह से फॉलो कर सकें। सुबह की शुरुआत में आप पुदीना और सौंफ का पानी पिएं। यह एक अच्छा डिटॉक्स वाटर है जो आपके शरीर से गंदगी साफ करने में मदद करेगा और आपके पाचन को दुरुस्त भी रखेगा। इसके लिए पुदीना की 2-3 पत्तियां और 1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसे छान लें और फिर इसे पी लें। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा गुनगुना भी कर सकती हैं।

fennel water for weight loss

ब्रेकफास्ट-लौकी का चीला

सुबह 8:30 बजे के बीच

लौकी फाइबर, विटामिन और खनिजों का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर को अच्छी तरह से पोषित रखता है और आपको लंबे समय तक भरा रखता है जो अनावश्यक भूख को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए अपने नाश्ते में आप 2 लौकी का चीला, आधा कप दही और एक सेब लें।

अगर आप चाहें तो आप अपने नाश्ते को ब्राउन ब्रेड के सैंडविच के साथ बदलकर ले सकती हैं। इसके 1 घंटे बाद ग्रीन टी जरूर लें।

इसे भी पढ़ें : 15 दिन में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये 'क्विक डाइट'

मिड मील- 1 गिलास छाछ या कोई एक फल

सुबह 11 बजे के बीच

एक बात का ध्यान रखें कि आपके नाश्ते और मिड मील के बीच एक अच्छा गैप होना चाहिए। आप मिड मील में एक गिलास छाछ पिएं या फिर इसके अलावा आप एक कटोरी कोई भी फल खा सकते हैं। छाछ आपकी प्यास को बुझाने का काम करती है और इसमें काफी कम कैलोरी और 75 फीसदी कम फैट होता है। यह विटामिन सी में भी समृद्ध है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है।

lunch for weight loss

लंच- एडेड ब्रान रोटी+वेज सब्जी+ दाल

दिन में 1:30 बजे के बीच

अपने लंच में आपको एडेड ब्रान के साथ 2 रोटी, सब्जी और दाल को रखना है। आप अपने लंच को रोज अलग-अलग भी रख सकती हैं। लंच में आपके पास रागी इडली, वेजिटेबल उपमा, दलिया आदि जैसे ऑप्शन हैं। यह फाइबर और प्रोटीन युक्त लंच आपके शरीर को आवश्यक न्यूट्रिशन प्रदान करने में मदद करता है जो वजन घटाने में आपके लिए असरदार साबित होगा।

पोस्ट लंच- ग्रीन टी/मसाला चाय

शाम 4 बजे के बीच

ग्रीन टी और मसाला चाय वेट लॉस में काफी असरदार होती है। मसाला चाय पाचन में सुधार करती है और बेहतर पाचन के साथ आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। मसाला चाय की गर्मी पैदा करने वाले गुण आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। वहीं ग्रीन टी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

expert diet plan

इसे भी पढ़ें :1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद

डिनर-ब्राउन राइस+वेजिटेबल्स

शाम 7:30 बजे

अपने रात को खाने को एकदम समय से खाएं। अपने डिनर को 7-7:30 बजे तक खा लें। अपने रात के खाने में ब्राउन राइस और सब्जियां लें। इसके अलावा आप मिक्स वेजिटेबल का सूप या ब्लांच की हुई सब्जियों को खा सकती हैं।

पोस्ट डिनर- एलोवेरा+पानी

रात 9 बजे

सोने से 1 घंटा पहले एलोवेरा और पानी को मिक्स करके पिएं। इसके अलावा आप स्पाइस टी भी पी सकते हैं। अपने पानी में दालचीनी पाउडर जरूर डालें। इससे खाना पचाने के साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलता है।

रात को खाना खाने के बाद आपको 20-30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए। इस डाइट प्लान को आजमाकर अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाएं।

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और डाइट संबंधी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP