Fri Oct 9, 2026 | Updated 10:07 PM IST

आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, ये 5 Superfoods डाइट में जरूर करें शामिल

क्या आप भी हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह आयरन की कमी का संंकेत हो सकते हैं। अपनी डाइट में आयरन से भरपूर इन सुपरफूड्स को शामिल करें। 
Updated:- 2026-10-09, 20:43 IST
Iron Rich Foods

आयरन की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जैसे कमजोरी और थकान होना, बालों का झड़ना आदि। ज्‍यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, खासतौर पर महिलाएं तो इस ओर बिल्‍कुल भी ध्‍यान नहीं देती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन को बढ़ाने के लिए किचन में मौजूद ये 5 फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, इन फूड्स का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं, चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग। अगर आप भी इस समस्या का शिकार हैं, तो आज से ही ये सुपरफूड्स ट्राई करें। 

आयरन की कमी दूर करने के 5 सुपरफूड्स

शरीर में आयरन की कमी से परेशान महिलाओं के लिए श्वेता शाह के बताए ये फूड्स काफी मददगार हो सकते हैं-

1- हलीम या अलीव के बीज

आयरन की कमी के लिए सबसे पावरफुल तरीका है गार्डन क्रेस सीड्स। इसे हलीम और अलीव सीड्स भी कहा जाता है। इसमें आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसकी सिर्फ 2 चम्मच खाने से आपको 12 से 13 मिलीग्राम आयरन मिल सकता है। इसे खाने के लिए रात को 2 चम्मच पानी में भिगो दें और फिर अगले दिन नींबू का रस मिलाकर पिएं।

halim seeds

image credit-magnific

2- काला चना

काला चना, जिसे ब्राउन चना भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पानीपुरी में खूब होता है। अगर इसे अच्छे से उबालकर सिर्फ 15-20 दाने खाने से 2 से 3 मिलीग्राम आयरन मिलता है। यह प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

chana

image credit-magnific

3- कद्दू के बीज और काली किशमिश

2 चम्मच कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) और 5-6 काली किशमिश (Black Raisins) भी आयरन के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। कद्दू के बीज खाने से लगभग 3 मिलीग्राम और काली किशमिश से भी लगभग 3 मिलीग्राम आयरन मिल सकता है। आप चाहें तो इन्हें रोस्ट करके भी खा सकती हैं।

black raisins

image credit-magnific

4- करी पत्ता

करी पत्ता का सेवन करने से 1 मिलीग्राम ही आयरन मिल सकता है। यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज 10-12 करी पत्ते खाने से आयरन के साथ-साथ बालों को भी मजबूती मिलेगी और झड़ना भी कम हो जाएंगे।

curry patta

image credit-magnific

5- काले तिल

आयरन के लिए काले तिल का सेवन भी काफी अच्छा माना जाता है। सिर्फ 1 चम्मच काले तिल खाने से 3 मिलीग्राम आयरन मिलता है। आप चाहें तो भूनकर भी खा सकती हैं।

seasame

image credit-magnific

अगर इन सभी को मिलाकर देखें तो आपको अच्छी मात्रा में आयरन मिल सकता है, वो भी सिर्फ किचन की चीजों से। 

यह भी पढ़ें- करी पत्ता होगा घना और खुशबूदार, महीने में एक बार इस तरीके से करें खट्टी छाछ का इस्तेमाल; सूखती टहनियों में भी आ जाएगी जान

यह भी पढ़ें- काले तिल या सफेद: सर्दियों में महिलाओं की सेहत के लिए कौन से ज्‍यादा अच्‍छे हैं? जानें सच्चाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
 क्या हलीम सीड्स बच्चे खा सकते हैं?
हां, 1 चम्मच की छोटी मात्रा से शुरू करें, लेकिन रोजाना देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
आयरन के साथ नींबू क्यों लेना चाहिए?
नींबू में विटामिन C होता है जो आयरन को शरीर में जल्दी अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
क्या इन चीजों को खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ेगा?
हां, नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, लेकिन गंभीर कमी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।