करी पत्ता और मेथी से घर पर बनाएं Herbal Oil, भारती सिंह के नुस्खे से बढ़ सकते हैं बाल
-1789727439735.webp)
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लंबे और घने बालों का राज फैंस के साथ शेयर किया है। वे घर पर ही करी पत्ता, मेथी दाना और प्याज से एक खास हर्बल तेल तैयार करती हैं, जो बालों को झड़ने से रोकता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है। अगर आप भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से परेशान हैं, तो भारती सिंह के इस आसान नुस्खे से अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। यह जानकारी भारती सिंह ने अपने यूट्यूब पेज पर दी है। जानते हैं आगे...
हर्बल तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
इस असरदार हेयर ऑयल को तैयार करने के लिए आपको रसोई में आसानी से मिलने वाली इन चीजों की जरूरत होगी:
- नारियल का तेल - 1 कप
- मेथी दाना - 1 मुट्ठी (हल्का कुटा हुआ)
- करी पत्ता - 1 मुट्ठी
- प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)

(photo credit- magnific)
तेल बनाने की आसान विधि
यहां दिए गए कुछ स्टेप्स से आप आसानी से तेल बना सकती हैं-
- इस तेल को बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर माना जाता है।
- सबसे पहले लोहे की कड़ाही में नारियल तेल डालकर मध्यम आंच पर हल्का गर्म करें।
- अब इसमें हल्का कुटा हुआ मेथी दाना डालें और थोड़ी देर पकने दें।
- इसके बाद कढ़ाई में ताजा करी पत्ता मिलाएं और चम्मच से अच्छी तरह चलाएं।
- जब करी पत्ते का रंग बदलने लगे, तब इसमें कटी हुई प्याज डाल दें।
- सभी सामग्रियों को धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह से पकने दें।
- जब मिश्रण पक जाए, तो गैस बंद करके तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर इसे छानकर किसी कांच या प्लास्टिक की साफ बोतल में भरकर रख लें।
यह भी पढ़ें- Hair Styling Tools से बाल दिखते हैं खूबसूरत, इन बातों का रखें ध्यान
उपयोग का तरीका और सही नियम
भारती सिंह के अनुसार इस हर्बल तेल का नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही बेहतरीन परिणाम मिलते हैं।
- हफ्ते में प्रयोग: इस तेल का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
- लगाने का तरीका: तेल लगाने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें। इसे हमेशा साफ स्कैल्प और बालों की जड़ों में उंगलियों की मदद से लगाएं।
- मलबार और धुलाई: जड़ों में हल्की मालिश करने के बाद इसे 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड या नॉर्मल शैंपू से बाल धो लें।

(photo credit- magific)
निष्कर्ष
भारती सिंह का यह होममेड हर्बल ऑयल प्राकृतिक पोषण से भरपूर है। यदि आप भी बालों के झड़ने, पतले होने या धीमी ग्रोथ से परेशान हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को अपनी नियमित हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- स्किन से हेयर केयर तक, Beard Oil महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद है? जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific/bharti singh instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।