गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताकत देगी घर पर बनी यह खास कुल्फी

गर्मी इस समय अपने चरम पर है। तेज तापमान के बीच, लोगों की सेहत बिगड़ने की खबरें भी हम आए दिन सुन रहे हैं। ऐसे में तेज गर्मी के बीच, अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए। जिससे शरीर को अंदर से ठंडक मिल सके और हाइड्रेशन व ताकत भी बनी रहे। गर्मी में हम सभी मार्केट में मिलने वाली कुल्फी को चाव से खाते हैं। लेकिन, बाजार में मिलने वाली कुल्फी में चीनी और कुछ केमिकल्स भी होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। साथ ही, इसमें चीनी की अधिक मात्रा के कारण, वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में बाहर की बनी कुल्फी खाने के बजाय घर पर हेल्दी चीजों से एक्सपर्ट की बताई इस कुल्फी को बनाएं। इससे स्वाद के साथ सेहत को फायदा मिलेगा। शरीर को एनर्जी व ठंडक मिलेगी। इसमें इस्तेमाल की गई सभी चीजों सेहत के गुणों से भरपूर हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर भी इस फायदेमंद मानती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है।
ताजगी और ताकत देगी घर पर बनी यह कुल्फी
- इस कुल्फी में मेवे, हेल्दी सीड्स और गुलकंद का इस्तेमाल किया गया है। यह शरीर को ठंडक और ताकत देगी।
- खसखस तासीर में ठंडा होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
- कैल्शियम और खून की कमी दूर करने के लिए भी पॉपी सीड्स फायदेमंद होते हैं।
- इनमें जिंक भरपूर मात्रा में होता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
- गुलाब की पंखुड़ियां और गुलकंद दोनों ही शरीर का तापमान कम करते हैं और शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं।
- इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, सीने में जलन नहीं होती है और पाचन दुरुस्त होता है।
- इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।
- सौंफ के बीज भी शरीर को गर्मी में अंदर से ठंडक देते हैं।
- काजू, बादाम और पिस्ता, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।
घर पर इन चीजों से बनाएं हेल्दी कुल्फी
सामग्री
- बादाम
- सौंफ
- काली मिर्च
- कद्दू के बीज
- खसखस
- इलायची
- काजू
- पिस्ता
- गुलाब की पंखुड़ियां
विधि
- एक पैन में बादाम या नारियल का दूध लें।
- इब इस मिक्चर में से 2 बड़े चम्मच पाउडर उसमें डालें।
- इसमें 1 बड़ा चम्मच गुलकंद मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से चलाते रहें।
- इसके बाद कम से कम 4-6 घंटे के लिए इसे जमाएं।
- आपकी हेल्दी कुल्फी तैयार है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं ये हर्ब्स
गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताकत देने के लिए, आप इस कुल्फी को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।