गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं ये हर्ब्स

गर्मियों में आप भी शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो इन हर्ब्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Updated:- 2024-04-09, 12:51 IST
 herbs that helps to keep body cool

गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बढ़ते तापमान में अक्सर शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है जिसके कारण कई तरह की दिक्कत होने लगती है जैसे हीट स्ट्रोक, पेट में गर्मी,स्किन पर रैशेज वगैराह वगैराह...अगर आप भी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो इन हर्ब्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं ये  हर्ब्स

peppermint tea

पुदीना

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पुदीने को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह अपने कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह पेट की जलन और गर्मी को शांत रखता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जिससे संक्रमण से भी बचाव होता है। आप पुदीने का इस्तेमाल, चटनी, रायता, शरबत के तौर पर कर सकते हैं।

धनिया

गर्मियों के मौसम में आप धनिया को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल धनिया को उसकी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। इससे शरीर को ताजगी और ठंडक मिल सकती है। यह डाइजेशन को स्पोर्ट कर शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करता है

सौंफ

fennel seeds white

सौंफ को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है,जो हमें गर्मी के मौसम में गर्मी से बेहतर ढंग से निपटने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर और पेट दोनों को ही ठंडा रखते हैं। सौंफ की शरबत पीने से काफी फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं के लिए 'टॉनिक' है नानी मां की बताई यह चाय

कैमोमाइल

कैमोमाइल एक ऐसी जड़ी बूटी है जिससे शरीर और दिमाग पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। कैमोमाइल पित्त के कुछ लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। आप इसकी चाय पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सूरजमुखी या कद्दू के बीज, सेहत के लिए क्या है अधिक फायदेमंद?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।