पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान तो आपके लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे

नियमित दिनचर्या, खान-पान की गलत आदतों और भागदौड़ से भरी जीवनशैली के चलते आज के वक्त में पेट से जुड़ी दिक्कतें आम हो गईं हैं। पेट में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या आजकल बढ़ती ही जा रही है। वैसे तो पेट फूलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं इसलिए अगर आपको लंबे वक्त से पेट फूलने की समस्या है तो सही निदान के लिए डॉक्टरी सलाह बहुत जरूरी है। कभी-कभार होने वाली पेट फूलने की समस्या के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
जीरे का पानी पिएं

जीरे का पानी पेट फूलने की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर है। जीरा पाचन में सहायक एन्जाइम्स की गतिविधि को बढ़ाता है। साथ ही लिवर से बाइल जूस को निकालने में भी मदद करता है जो कि फैट्स को डाइजेस्ट करने में काम आता है। अगर खाने के बाद आपका पेट फूलता है या फिर आपको गैस की समस्या होती है तो आप जीरे का पानी पी सकते हैं।
विधि
- एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में कुछ देर उबालें।
- फिर आधा रह जाने पर इसे गुनगुना पी लें।
- इससे पेट फूलने की समस्या दूर होगी।
हींग का पानी पिएं
छोटे बच्चों को गैस या पेट दर्द होने पर उन्हे हींग का पानी पिलाया जाता है या फिर उनकी नाभि पर हींग का लेप किया जाता है। इससे गैस दूर होती है। हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। MY22BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर प्रीति त्यागी की मानें तो हींग का सेवन हमारे पाचन तंत्र से सभी नुकसानदेह पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे गैस और इनडाइजेशन जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आप भी गैस या पेट फूलने से परेशान हैं तो हींग आपके लिए रामबाण है।
विधि
- आपको चौथाई चम्मच हींग, काले नमक और गुनगुने पानी के लिए साथ लेना चाहिए।
- तुरंत असर दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- गैस से परेशान हैं तो किचन में मौजूद ये 5 चीजें आजमाएं, मिनटों में मिलेगी राहत
नींबू के साथ बेकिंग सोडा लें
गैस, बदहजमी और पेट फूलने की समस्या के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का उपयोग भी किया जा सकता है। नींबू और बेकिंग सोडा को एक साथ लेने से हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। ये एक एंटाएसिड की तरह ही एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है।
विधि
- एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
- इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं।
- आपको राहत मिलेगी।
अपनी थाली को रखें ऐसा

पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए ये भी जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें। अपनी थाली में गरिष्ठ भोजन को कम करके फल, सब्जियों और तरल पदार्थों को ज्यादा शामिल करें।
इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप घर बैठे पेट फूलने की समस्या, गैस और बदहजमी से राहत पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पेट में दर्द की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फूड्स
पेट फूलने की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऊपर लिखे उपायों से पेट फूलने की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी, हम इसका दावा नहीं करते हैं। यदि आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है तो वो बिल्कुल ना लें। अगर आपको पेट फूलने से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो अपने सवाल हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।