सेहत के लिए वरदान है हरा धनिया, डाइट में जरूर करें शामिल

धनिया की पत्तियों के बिना हमारी कोई भी सब्जी अधूरी लगती हैं। हरे धनिया का इस्तेमाल सब्जी को गर्निश करने के लिए किया जाता है। साथ ही इससे बनी चटपटी चटनी भी बेहद पसंद की जाती है। इसमें एक मीठी खुशबू होती है और यह आपके खाने में एक अनोखा स्वाद जोड़ती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली यह जड़ी-बूटी आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है।
जी हां, आपने सही सुना! धनिया के प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभों में आंखों की रोशनी में सुधार करने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने की क्षमता शामिल है। यह तनाव को कम करने और सांसों की बदबू को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके सीक्रेट फायदों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
डाइजेशन में सुधार
धनिया की पत्तियों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होते हैं जो डाइजेशन में सुधार, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और ब्लोटिंग और कब्ज को दूर रखने में मदद करते हैं। यह सुपर हर्ब भी आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे आपको ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें:आपके किचन में मौजूद धनिये से मिलता है वेट लॉस से लेकर अच्छी सेहत का खजाना
तनाव को करता है कम
धनिया की पत्तियां आपके डाइजेशन को बढ़ावा देती हैं जिससे आपके शरीर पर तनाव कम होता है। ये पत्तियां हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के माध्यम से भोजन को तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद करती हैं जिससे हम हल्का महसूस करते हैं। धनिया में पोषक तत्व शरीर पर ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करते हैं।
सांसों की दुर्गंध रोकें
धनिया की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो सांसों की दुर्गंध को रोकते हैं। धनिया की पत्तियों को चबाने से आपके मुंह में लार का उत्पादन बढ़ जाता है जो सांसों की दुर्गंध को रोकता है और यह डाइजेशन को बूस्ट भी करता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा
बढ़ती उम्र का असर हमारे दिल पर भी पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना जरूरी होता है जो विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। धनिया कैल्शियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर होता है। जर्नल ऑफ एथनोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, धनिया का रोजाना सेवन हृदय से जुड़ी समस्याओं और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है। यह हमारे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
अनियमित पीरियड्स को रोकें
जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होते हैं, उनके लिए धनिया की पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इस हर्ब में एस्कॉर्बिक, पामिटिक, लिनोलिक और स्टेरिक एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है। इन एसिड का सेवन करने से पीरियड्स को नियमित और दर्द को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करें
फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया कि धनिया में कुछ यौगिक होते हैं जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल को नियमित करने में मदद करते हैं। ये यौगिक एंजाइमों को एक्टिव करते हैं जो ब्लड से चीनी को हटाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए धनिया का ऐसे करें इस्तेमाल
आंखों की रोशनी बढ़ाएं
दिनभर हमारी आंखें लगातार टीवी, मोबाइल फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर टिकी होती हैं। इसके लगातार संपर्क में आने से हमारी आंखे गंभीर रूप से प्रभावित होती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि धनिया की पत्तियों या बीजों से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। धनिया आयरन और विटामिन ई से भरपूर होता है जो हमारी आंखों की रोशनी को ठीक रखता है। यह एनीमिया को ठीक करने में भी मदद करता है।
तो, क्या आप इस "सुपरहर्ब" को अपनी डाइट में शामिल करने जा रही हैं? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं और इस तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।



