Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

तरबूज को खाने का ये है बेहतर तरीका, जानें एक्सपर्ट की राय

गर्मियों में तरबूज तो सभी खाते हैं लेकिन अगर तरबूज से मिलने वाले फायदों को दोगुना करना है तो इसे एक खास तरीके से खाना चाहिए, जिसके बारे में आप इस आर्टिकल में जानेंगे।
Updated:- 2023-03-25, 09:00 IST
health benefits of watermelon

गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके गुणों और स्वाद के कारण ये सभी को बेहद पसंद आता है। तरबूज वास्तव में गुणों की खान है। इसमें पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है और इसलिए गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है। समर में हीट को बीट करने के लिए तरबूज सबसे अच्छा माना जाता है। तरबूज मीठा भी होता है और रिफ्रेशिंग भी, यही वजह है कि तरबूज गर्मी के मौसम में सभी का पसंदीदा फल बन जाता है। चाहे नवरात्रि के व्रत में खाना हो या फिर रमजान में इफ्तार के समय, तरबूज को आप अपनी प्लेट से दूर नहीं रख सकते हैं।

तरबूज की न्यूट्रिशन वैल्यू वैसे भी बहुत अधिक होती है लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि एक खास तरीके से इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में-

न्यूट्रिशनिस्ट मनोली मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होने बताया है कि अगर तरबूज को नींबू के साथ खाया जाए तो इसका टेस्ट भी बढ़ता है और न्यूट्रिशन वैल्यू भी बढ़ती है। जैसे तरबूज में नमक डालकर खाने से इसकी मिठास और उभर कर सामने आती है, वैसे ही तरबूज काटकर उस पर नींबू निचोड़ कर खाने से भी होता है। उन्होने ये भी बताया है कि तरबूज और नींबू के वो कौन से गुण हैं जो साथ मिलकर हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। क्यों तरबूज को नींबू के साथ खाना अच्छा है, आइए जानते हैं।

सेहत के लिए अच्छा

तरबूज और नींबू दोनों में ही विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी हमारे दांतों और इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स भी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं।

यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 1 नींबू खाने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Manoli Mehta| Dubai | Weight loss| PCOS (@diet_with_manoli)

प्यास बुझती है

तरबूज(त्वचा के लिए फायदेमंद) में लगभग 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है। ये सबसे ज्यादा ताजगी देने वाले फलों में से एक है। तरबूज और नींबू दोनों में ही प्यूरीफाइंग प्रॉपर्टीज होती हैं। साथ ही इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल साल्ट्स भी पाए जाते हैं। ये दोनों साथ में मिलकर प्यास बुझाते हैं, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Super Foods: हर महिला के लिए अमृत है ये 5 फूड्स, रोजाना 1 जरूर खाएं

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है पूरी

तरबूज और नींबू दोनों में विटामिन सी के साथ सोडियम(सोडियम युक्त फूड्स के फायदे), कैल्शियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। रोजमर्रा के कामों को सही तरीके से करने में ये हमारी मदद करते हैं। मांसपेशियों की सही गतिविधि, नाड़ी की सही गति और शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने में ये सहायक है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।