शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए खाएं ये दो हेल्दी ऑप्शन्स, सेहत भी होगी अच्छी

इवनिंग में अक्सर सभी को भूख लगती है और कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन होता है। चाहे हम ऑफिस मे हो या फिर घर पर, शाम को कुछ खाने की क्रेविंग जरूर होती है। ज्यादातर लोग इस दौरान कुछ तला-भुना, कुछ अनहेल्दी खाकर अपनी क्रेविंग को सेटिस्फाई करते हैं। लेकिन इससे ना केवल हमारा वजन बढ़ता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि शाम को होने वाली क्रेविंग्स को शांत करने के लिए कुछ ऐसा खाया जाए जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी लगे, साथ ही जिसे खाकर पेट भी कुछ वक्त तक भरा रहे।
शाम को होने वाली इन क्रेविंग्स के लिए क्या खाया जा सकता है, इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होने दो हेल्दी स्नैक्स को बनाने की रेसिपी बताई है। जिसे खाने से ना केवल आपकी भूख मिटेगी, सेहत अच्छी रहेगी बल्कि हार्मोनल बैलेंस भी होगा। आइए जानते हैं-
एप्पल सिनेमन स्मूदी

एप्पल स्मूदी में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। दालचीनी(दालचीनी के फायदे) भी एक हेल्दी हर्ब या मसाला है जो बहुत गुणकारी है। चिया सीड्स में भी मिनरल्स और फाइबर बहुत होता है। इस स्मूदी से आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और पेट भी भर जाएगा।
साम्रगी
- आधा कटा हुआ सेब
- एक चुटकी दालचीनी
- 2 टेबलस्पून ओट्स
- 200 मि.ली दूध
- 1 टीस्पून भीगे हुए चिया सीड्स
यह भी पढ़ें- ये 5 हेल्दी स्नैक्स आपको दिनभर रखेंगे एनर्जेटिक
कैसे बनाएं
- चिया सीड्स(महिलाओं के लिए चिया सीड्स के फायदे) के अलावा बाकी सारी चीजों को मिक्सी जार में डालकर ब्लेंड कर लें।
- इसे गिलास में निकाल लें।
- ऊपर से चिया सीड्स डालकर एंजॉय करें।
यहां देखें एक्सपर्ट का वीडियो
View this post on Instagram
नारियल पानी और सिनेमन डेट्स

नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। खजूर डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है और इसका नेचर सूदिंग होता है। स्किन और हेयर के लिए भी ये अच्छा है।
साम्रगी
- एक चुटकी दालचीनी
- 200 मि.ली नारियल पानी
- 2 खजूर
- 1 टीस्पून चिया सीड्स
यह भी पढ़ें-Expert Tips: रोज पीएंगी नारियल पानी तो बॉडी में होंगे 5 बड़े सुधार
कैसे बनाएं
- चाकू की मदद से खजूर के बीज निकाल लें।
- इसके ऊपर सिनेमन(दालचीनी) छिड़क लें।
- नारियल पानी में चिया सीड्स डालें।
- शाम को भूख लगने पर इसे ट्राई करें।
अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit -Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।